News Info
Go back
24 February, 2025, 07:46 AM
चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए इन 3 तरीकों से करें जायफल का इस्तेमाल, सप्ताहभर में दिखने लगेगा असर
Nutmeg For Dark Spots: जायफल चेहरे से दाग-धब्बों को हटाने में बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं प्रयोग करने का तरीका -
How To Use Nutmeg For Dark Spots: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा हमेशा बेदाग और ग्लोइंग रहे। लेकिन चेहरे पर जिद्दी दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन आपकी सुंदरता को कम कर देते है, जिसकी वजह से स्किन डार्क दिखाई देती है। ऐसे में, कई लोग चेहरे से दाग- धब्बे को हटाने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और पार्लर जाकर काफी महंगे ट्रीटमेंट भी लेते हैं। लेकिन कई बार इनसे भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। यदि आप भी महंगे प्रोडक्ट्स और पार्लर जाकर परेशान हो चुके हैं, तो चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में जायफल भी शामिल है। जी हां, जायफल हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से चेहरे पर जायफल लगाने से त्वचा की रंगत में सुधार होता है और निखार भी बढ़ता है। तो आइए, जानते हैं जायफल से दाग-धब्बे कैसे हटाएं (Jaiphal Se Daag Dhabbe Kaise Hataye)?
जायफल और शहद
चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए आप जायफल और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच जायफल पाउडर और एक चम्मच शहद को मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब 15-20 मिनट बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार जायफल और शहद का मिश्रण लगाने से चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।
जायफल और दूध
चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप जायफल में दूध मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए जायफल को दूध में घिसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से मुंह धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे कम होने लगेंगे। साथ ही, त्वचा मुलायम और चमकदार भी बनेगी।
जायफल और एलोवेरा जेल
अगर आप चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो जायफल में एलोवेरा जेल मिलाकर करके लगा सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच जायफल पाउडर में एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे कील-मुहांसों और दाग-धब्बों की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही, त्वचा ग्लोइंग भी बनेगी।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/beauty/ways-to-use-nutmeg-to-remove-dark-spots-in-hindi-1189547/




