News Info

Go back
सुबह उठते ही दिखे ये 5 संकेत तो समझ लें होने वाली हैं पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियां, तुरंत कराएं इलाज

24 February, 2025, 07:42 AM

सुबह उठते ही दिखे ये 5 संकेत तो समझ लें होने वाली हैं पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियां, तुरंत कराएं इलाज

Stomach Upset Symptoms in Hindi: पेट से जुड़ी बीमारियां होने पर अक्सर लोग पूरे दिनभर परेशान रहते हैं। लेकिन, पेट से जुड़ी समस्या होने पर सुबह के समय भी कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

Digestive Problems Symptoms in Hindi: जब पेट स्वस्थ रहता है, तो हम सभी पूरे दिन ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करते हैं। लेकिन, जब पेट में थोड़ी-सी भी गड़बड़ी होती है, तो पूरे शरीर में दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं। गलत खान-पान और खराब जीवनशैली की वजह से आजकल पेट से जुड़ी समस्याएं ज्यादा देखने को मिल रही हैं। गैस्ट्राइटिस, गैस्ट्रोएंटेराइटिस, पेट में अल्सर, पेट का कैंसर और गैस्ट्रोपेरिसिस आदि पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। वैसे तो पेट से जुड़ी बीमारियों के लक्षण दिन के किसी भी समय महसूस हो सकते हैं। लेकिन, जब पेट से जुड़ी बीमारियां होती हैं, तो सुबह उठते ही कुछ लक्षण महसूस हो सकते हैं। अगर आपको भी सुबह के समय इन लक्षणों का अनुभव हो, तो इन्हें बिल्कुल नजरअंदाज न करें (Pet ki Bimari ke Lakshan)। आइए, जानते हैं फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से-

सुबह उठने पर पेट से जुड़ी बीमारियां होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण- Pet Ki Bimari ke Lakshan Kya Hai
1. उल्टी और मतली
प्रेग्नेंसी के दौरान सुबह उठते ही उल्टी और मतली जैसी समस्याएं होना आम है। लेकिन, अगर आपको बिना प्रेग्नेंसी के भी सुबह उठने के बाद उल्टी और मतली जैसा महसूस होता है, तो इन संकेतों को नजरअंदाज न करें। खासकर, अगर आपको रोजाना ही उल्टी और मतली महसूस होती है, तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। ये पेट से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकते हैं। ये पेट में अल्सर और गैस्ट्राइटिस के संकेत हो सकते हैं।

2. पेट में तेज दर्द
अगर आपको सुबह उठने के बाद अक्सर ही पेट में तेज दर्द उठता है, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। पेट में दर्द, कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। जब पेट से जुड़ी बीमारियां होती हैं, तो पेट दर्द इसका शुरुआती संकेत हो सकता है। इसलिए पेट दर्द होने पर एक बार डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।

3. कब्ज की दिक्कत
सुबह पेट साफ होना बेहद जरूरी है। जिन लोगों का रोज सुबह पेट साफ होता है, वे पूरे दिन अच्छा महसूस करते हैं। लेकिन, जब सुबह-सुबह पेट साफ नहीं होता है, तो पूरा दिन बेचैनी और पेट में दर्द बना रहता है। यह कब्ज की समस्या होती है। अगर लंबे समय से कब्ज की दिक्कत बनी हुई है, तो इस संकेत को अनदेखा न करें। कब्ज पेट से जुड़ी कई बीमारियों का संकेत हो सकता है।

4. पेट में जलन
पेट में जलन या गर्मी जैसा महसूस होना भी, पेट से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है। अगर आपको रोज सुबह एसिडिटी और पेट में जलन महसूस होती है, तो इस लक्षण को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। पेट के अल्सर की वजह से पेट में जलन की समस्या हो सकती है।

5. गैस और एसिडिटी
अक्सर कुछ खाने के बाद गैस और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। लेकिन, अगर आपको सुबह उठने के तुरंत बाद गैस और एसिडिटी हो रही है, तो इस संकेत को अनदेखा न करें। गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं, पेट से जुड़ी कई बीमारियों का संकेत हो सकती हैं। अगर आपको भी सुबह उठने के बाद गैस और एसिडिटी रहती है, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।








Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/diseases-conditions/how-to-recognise-the-early-morning-symptoms-of-stomach-diseases-in-hindi-1189535/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help