News Info
Go back
15 October, 2024, 05:00 AM
युवाओं में क्यों बढ़ रह है Dementia का खतरा? जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
डिमेंशिया एक ऐसा सिंड्रोम है, जिससे ग्रसित व्यक्ति की सोचने की क्षमता, मैमोरी, तार्किक तर्क और कई मानसिक क्षमताओं में कमी आ सकती है.
Dementia Symptoms: पिछले कुछ सालों से डिमेंशिया के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. यह पहले बुजुर्गों में ज्यादा देखने को मिलता था. लेकिन युवा भी डिमेंशिया का शिकार हो रहे हैं. उम्र बढ़ने के साथ डिमेंशिया का खतरा बढ़ता जाता है.
इसके अलावा परिवार में किसी को डिमेंशिया हुआ है, तो भी इसका खतरा ज्यादा हो सकता है. कुछ जीन डिमेंशिया के लिए ज्यादा संवेदनशील बना सकते हैं. ऐसे मे इसका समय रहते इलाज न कराने से यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है.
आइए जानते हैं डिमेंशिया के बारे में-
डिमेंशिया के लक्षण
चीजों को याद रखने में कठिनाई, भूलना, घटनाओं को याद रखने में परेशानी होना डिमेंशिया का संकेच दे सकता है.
एकाग्रता में कमी होना इस समस्या का आम लक्षण है.
निर्णय लेने, योजना बनाने, या समस्याओं को हल करने में कठिनाई होना भी डिमेंशिया का लक्षण है.
शब्दों को याद रखने, बोलने, या लिखने में कठिनाई होना.
व्यक्तित्व, व्यवहार, या मूड में बदलाव भी इसका संकेत हो सकता है.
डिमेंशिया के खतरे बढ़ने के कारण
धूम्रपान, शराब का सेवन, मोटापा, और शारीरिक गतिविधि की कमी डिमेंशिया के खतरे को बढ़ाते हैं.
पुरानी तनावपूर्ण स्थितियां मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा सकती हैं और डिमेंशिया के खतरे को बढ़ा सकती हैं.
सिर में चोट लगने से भी डिमेंशिया का खतरा बढ़ सकता है.
नींद की कमी होने पर भी डिमेंशिया का शिकार हो सकते हैं.
डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज जैसी बीमारियां भी डिमेंशिया का कारण बन सकती है.
उम्र बढ़ने के साथ डिमेंशिया का खतरा बढ़ता जाता है.
डिमेंशिया का खतरा कम करने के लिए उपाय
रोजाना एक्सरसाइज या योग करने से डिमेंशिया से छुटकारा पाया जा सकता है.
पर्याप्त नींद लेना सेहत के लिए बेहद जरूरी है.
ध्यान करने से एकाग्रता बढ़ती है.
धूम्रपान और शराब का सेवन करने से परहेज करें.
नई चीजें सीखें या मानसिक रूप से उत्तेजक गतिविधियों में भाग लें.
नियमित रूप से डॉक्टर से परामर्श लें.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/early-sign-and-symptoms-of-dementia-in-young-adults-6834472/




