News Info

Go back
सौ दवाओं से ज्यादा असरदार है सुबह की वॉक, जानिए कितनी देर और किस गति से चलना होगा फायदेमंद

7 October, 2024, 08:42 AM

सौ दवाओं से ज्यादा असरदार है सुबह की वॉक, जानिए कितनी देर और किस गति से चलना होगा फायदेमंद

Morning Walk Benefits: सौ दवाओं से ज्यादा असरदार है रोज सुबह वॉक करना। ठंडी ताजा हवा में टहलने से शरीर तरोताजा हो जाता है। इससे दिमाग शांत और मन पॉजिटिव एनर्जी से भर जाता है। जानिए सुबह कितनी देर और किस गति से टहलना चाहिए?

आजकर डॉक्टर्स फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। रोजाना कुछ फिजिकल एक्टिविटी करके आप लंबे समय तक सेहतमंद रह सकते हैं। इसके लिए हर रोज टहलना चाहिए। खासतौर से सुबह की सैर को दिल-दिमाग ही नहीं बल्कि ओवरऑल हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है। मॉर्निंग वॉक करने से कई खतरनाक बीमारियों को दूर किया जा सकता है। कई रिसर्च में मॉर्निंग वॉक के जबरदस्त फायदे (Morning Walk Benefits) सामने आ चुके हैं। 

अगर आप रोज सुबह 1 घंटे मॉर्निंग वॉक करते हैं तो आपकी औसत आयु बढ़ जाती है। लंबी उम्र में कई बीमारियां भी आपसे दूर रहेंगी। सुबह वॉक करने से दिनभर एनर्जी लेवल हाई रहता है। इससे फिजिकल और मेंटल हेल्थ बूस्ट होती है साथ ही ब्रेन फंक्शन में सुधार आता है। हड्डियों और जॉइंट्स को मजबूत बनाने के लिए भी वॉक असरदार है। आइये जानते हैं रोज सुबह वॉक करने से क्या फायदे होते हैं और कितनी देर वॉक करनी चाहिए?

मॉर्निंग वॉक को लेकर क्या कहती है रिसर्च
वेबएमडी की एक रिपोर्ट की मानें तो रोज सुबह 1 घंटे ब्रिस्क वॉक करने से लाइफ एक्सपेक्टेंसी 2 घंटे तक बढ़ जाती है। अगर आप 1 घंटे वॉक नहीं कर सकते हैं तो रोज 30 से 45 मिनट की वॉक जरूर करें। हालांकि वॉक में आपकी स्पीड भी मैटर करती है। आपको 5 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से वॉक करनी चाहिए। वॉक हल्की ब्रिस्क वॉक होगी तो ये ज्यादा फायदेमंद होगी।

मॉर्निंग वॉक के 5 गजब के फायदे
रोजाना सुबह वॉक करने से लाइफस्टाइल में सुधार आता है और डायबिटीज, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और कुछ कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है।

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो रोजाना सुबह वॉक जरूर करें। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आसानी होगी।

नियमित तौर पर सुबह वॉक पर जाने से दिनभर आपका एनर्जी लेवल हाई रहेगा। इससे मेंटल और इमोशनल हेल्थ भी अच्छी होगी और मेमोरी बढ़ेगी।

वॉक करने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। एक स्टडी में कहा गया है कि सुबह 30 मिनट की सैर कई बीमारियों का खतरा 43 परसेंट कम कर दती है।

मॉर्निंग वॉक करने से घुटनों और मसल्स की सेहत भी अच्छी होती है। पैरों का दर्द भी इससे कम होता है। 

दिमाग को हेल्दी बनाने के लिए और स्ट्रेस-एंग्जाइटी जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी मॉर्निंग वॉक फायदेमंद है।









Source:

https://www.indiatv.in/health/why-morning-walk-is-more-effective-than-medicines-know-how-long-and-what-speed-of-walking-2024-10-07-1081196
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help