News Info

Go back
मिठाई की जगह इन चीजों को डाइट में करें शामिल, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का भी डोज़, आसपास नहीं फटकेंगी बीमारियां

29 September, 2024, 12:53 PM

मिठाई की जगह इन चीजों को डाइट में करें शामिल, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का भी डोज़, आसपास नहीं फटकेंगी बीमारियां

चीनी का इस्तेमाल रोजाना के खानपान में खूब किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान ज्यादा देती है।

लोग चीनी का इस्तेमाल रोजाना के खानपान में खूब करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत को फायदा की जगह नुकसान पहुंचाती है। चीनी का सेवन सेहत के लिए ज़हर से कम नहीं है है। इसके बावजूद भी लोग शक़्कर से बनी मिठाइयों, हलवा, शीरा का खूब सेवन करते हैं। चीनी से बनी चीज़ों का ज़्यादा सेवन करने से शरीर कई गंभीर बीमारियों का घर बना जाता है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो शुगर के सेवन से  बढ़ती है। मोटापे की शुरुआत भी डाइट में मीठे के खूब सेवन से होता है। यानी चीनी से बनी चीज़ें खाने में तो अच्छी लगती है लेकिन इससे सेहत को कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में अगर आपका मीठा खाने का मन करता है तो आप अपनी डाइट में चीनी की जगह मिठास से भरपूर इन प्राकृतिक चीज़ों का सेवन करें। यह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।

इन चीज़ों का करें सेवन:
गुड़: गुड़ में कुछ विटामिन और मिनिरल्स होते हैं, जो इसे सफ़ेद चीनी की तुलना में ज़्यादा सेहतमंद बनाते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस के जोखिम को कम करता है जो वजन बढ़ने और मोटापे का एक आम कारण है। हालाँकि, आपको इसका सेवन भी कम ही करना चाहिए। 

खजूर: खजूर पोषक तत्वों का भंडार है। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होने के साथ-साथ फाइबर के गुणों से भरपूर माने जाते हैं। इसमें आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे ज़रूरी विटामिन और मिनरल होते हैं, जो इसे रिफ़ाइंड चीनी का एक सेहतमंद विकल्प बनाते हैं। आयरन से भरपूर खजूर तौर पर एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए फ़ायदेमंद है।

शहद: शहद में चीनी की तुलना में कम जीआई वैल्यू होती है, इसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर के स्तर को उतनी तेज़ी से नहीं बढ़ाता है। शहद चीनी की तुलना में ज़्यादा मीठा होता है, इसलिए आपको इसकी कम ज़रूरत हो सकती है। इसमें प्रति चम्मच कैलोरी ज़्यादा होती है, इसलिए सीमित मात्रा में सेवन करें। 

अंजीर: अंजीर फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है। इसे खाने से वजन कम होता है, पाचन में सुधार होता है, कोलेस्ट्रॉल कम होता है साथ ही रक्त शर्करा के स्तर में सुधार होता है इसलिए  अपनी डाइट में चीनी की जगह अंजीर का सेवन करना चाहिए। 





Source:

https://www.indiatv.in/health/include-these-sweet-things-in-your-diet-instead-of-sugar-healthy-substitute-for-sugar-2024-09-29-1079215
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help