News Info
Go back
7 September, 2024, 07:13 AM
ब्रेस्ट कैंसर के थर्ड स्टेज में Mucositis का शिकार हुईं हिना खान, समझें इस कंडीशन के बारे में सबकुछ
जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान Breast Cancer से पीड़ित होने के बाद ही फैंस के साथ खुद से जुड़ी अपडेट्स शेयर कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया कि वह म्यूकोसाइटिस (Mucositis) से पीड़ित हैं। यह कीमोथेरेपी का एक साइड इफेक्ट है जिसकी वजह से एक्ट्रेस काफी तकलीफ हैं। आइए जानते हैं इस कंडीशन के बारे में सबकुछ।
टीवी एक्ट्रेस Hina Khan ब्रेस्ट कैंसर के थर्ड स्टेज पर हैं।
वह इन दिनों इसके ट्रीटमेंट के लिए कीमोथेरेपी करा रही हैं।
इसी बीच अब उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें Mucositis हो गया है।
टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan Mucositis) इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर (Hina Khan Breast Cancer) का इलाज करा रही हैं। एक्ट्रेस इस खतरनाक कैंसर के थर्ड स्टेज पर हैं और उन्होंने इस बारे में खुद कुछ महीने पहले खुलासा किया था। इस बीमारी का शिकार होने के बाद से भी एक्ट्रेस बड़ी हिम्मत के साथ इसका सामना कर रही हैं। इसके ट्रीटमेंट के लिए वह इन दिनों कीमोथेरेपी भी ले रही हैं और समय-समय पर अपने फैंस के साथ खुद से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।
इसी बीच अब एक्ट्रेस ने फैंस के साथ एक ऐसी खबर शेयर की, जिसे जानने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने बताया कि वह अब म्यूकोसाइटिस (Mucositis) से पीड़ित हैं। इस बारे में उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया यह कीमोथेरेपी का एक साइड इफेक्ट है, जिसकी उन्हें खाने-पीने में दर्द का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इस कंडीशन से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में-
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-hina-khan-diagnosed-with-mucositis-in-stage-3-breast-cancer-all-you-need-to-know-23792282.html




