News Info

Go back
चीजें इधर-उधर रखकर भूलने लगे हैं, तो इसके पीछे हो सकती हैं ये 8 आदतें जिम्मेदार, आज ही कर लें इनमें सुधार

6 September, 2024, 07:52 AM

चीजें इधर-उधर रखकर भूलने लगे हैं, तो इसके पीछे हो सकती हैं ये 8 आदतें जिम्मेदार, आज ही कर लें इनमें सुधार

क्या आपने कभी सोचा कि आपकी रोज की बेहद आम आदतें आपके दिमाग को कैसे प्रभावित करती हैं। जाने-अनजाने में हम रोज कई ऐसी चीजें करते हैं जिनसे हमारे दिमाग को नुकसान (Memory Loss) पहुंचता है। इस आर्टिकल में हम उन्हीं छोटी-छोटी आदतों के बारे में जानने (Habits Which Harm Brain) की कोशिश करेंगे ताकि इनमें सुधार करके आप अपने दिमाग को स्वस्थ बनाए रख सकें।

दिमाग हेल्दी न रहने पर याददाश्त कमजोर होने, फोकस कम होने जैसी परेशानियां होने लगती हैं।
हमारी रोज की आदतें दिमाग को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
दिमाग को हेल्दी रखने के लिए रोजमर्रा की आदतों में सुधार करना जरूरी है।

Brain Health Tips: हमारा दिमाग हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे सोचने, समझने, याद रखने और सीखने के लिए जिम्मेदार है। हालांकि, कई रोजमर्रा की आदतें हैं, जो हमारे दिमाग की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इन आदतों को समझना और उनसे बचना जरूरी है, ताकि हमारे दिमाग की उम्र बढ़ाई जा सके और न्यूरोडिजेनेरेटिव रोगों जैसे अल्जाइमर और डिमेंशिया से बचा जा सके (Memory Loss Care Tips)।

नींद की कमी
नींद हमारे दिमाग के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। पूरी नींद न लेने से दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है और याददाश्त और सीखने की क्षमता कम हो सकती है। इसलिए डॉक्टर्स भी सुझाव देते हैं कि वयस्कों को हर रात 7-9 घंटे की नींद लेनी चाहिए (Memory Enhancement Tips)।



Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-memory-loss-these-8-daily-habits-could-harm-your-brain-health-and-weaken-your-memory-23791433.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help