News Info

Go back
हेल्थ बेहतर बनाने के साथ ही स्किन भी हेल्दी बनाता है Vitamin K, इन फूड्स से करें इसकी कमी को दूर

6 September, 2024, 07:41 AM

हेल्थ बेहतर बनाने के साथ ही स्किन भी हेल्दी बनाता है Vitamin K, इन फूड्स से करें इसकी कमी को दूर

हमारे शरीर में मौजूद सभी पोषक तत्व सेहत को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। विभिन्न तरह के यह विटामिन और मिनरल शरीर में कई जरूरी काम करते हैं। Vitamin K इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर करता है। ऐसे में शरीर में इसकी कमी दूर करने के लिए इन Vitamin K rich foods को खाएं।

हमारे शरीर के बेहतर विकास के लिए पोषक तत्व बेहद जरूरी है।
Vitamin K इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है।
कुछ फूड्स को डाइट में शामिल कर इसकी कमी को दूर की जा सकती है।

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सभी पोषक तत्वों का अपना महत्व होता है। विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और फाइबर जैसे जरूरी तत्व हमारी शरीर के सभी सिस्टम को सुचारू रूप सही तरीके से संचालित करने में मदद करते हैं। इनमें एक जरूरी विटामिन जो मुख्य रूप से ब्लड क्लॉट में मदद करता है, वो विटामिन K (Vitamin K) है। विटामिन K शरीर के अन्य कई प्रकार के काम में मदद करता है, जिससे इसकी हीलिंग पावर का अंदाजा लगाया जा सकता है।

क्यों जरूरी है विटामिन K?
विटामिन K इम्युनिटी बूस्ट करता है, ये ब्लड क्लॉटिंग के साथ ब्लड कैल्शियम को भी रेगुलेट करता है, ये घाव भरने में मदद करता है और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, बोन फ्रैक्चर से बचाता है और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है। साथ ही स्किन के लिए विटामिन K बेहद फायदेमंद है। ये एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करने के साथ हीलिंग प्रमोट करता है, आंखों के नीचे काले घेरे दूर करता है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है और स्किन पर मौजूद डार्क स्पॉट कम करता है।





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-add-these-foods-in-your-to-fulfil-vitamin-k-deficiency-in-body-vitamin-k-ki-kami-dur-karne-ke-liye-foods-23791971.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help