News Info
Go back
6 September, 2024, 07:38 AM
रीढ़ की हड्डी के दर्द के पीछे हो सकती हैं रोज की आदतें जिम्मेदार, बचाव के लिए करें ये छोटे-छोटे बदलाव
रीढ़ की हड्डी हमारे शरीर को सपोर्ट देती है और दिमाग और अन्य हिस्सों के बीच मैसेज के आदान-प्रदान में मदद करती है। इसलिए इसका ख्याल रखना जरूरी है। चोट या रोजमर्रा की गलत आदतों के कारण इसे नुकसान पहुंच सकता है। इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे टिप्स (Tips For Healthy Spine) जानेंगे जिनकी मदद से आप रीढ़ की हड्डी को हेल्दी रख सकते हैं।
रीढ़ की हड्डी हमारे शरीर को सपोर्ट देने का काम करती है।
इसमें चोट लगने या किसी अन्य वजह से नुकसान होना, काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
रोजमर्रा की कुछ आदतों में सुधार करके रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रख सकते हैं।
रीढ़ की हड्डी यानी Spinal Cord हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे दिमाग और शरीर के अन्य अंगों के बीच मैसेज को ले जाने और लाने में सहायता करती है। इसलिए रीढ़ की हड्डी में चोट लगना, दर्द या इससे जुड़ी कोई अन्य परेशानी काफी खतरनाक साबित हो सकती हैं। इसलिए रीढ़ की हड्डी को हेल्दी रखना (Spinal Pain Prevention Tips) जरूरी है, ताकि हम एक स्वस्थ और एक्टिव लाइफ जी सकें। इस आर्टिकल में कुछ ऐसे टिप्स (Tips For Healthy Spine) के बारे में जानेंगे, जिनसे रीढ़ की हड्डी को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलेगी।
रीढ़ की हड्डी (Spinal Cord) को स्वस्थ कैसे रखें?
सही पोजीशन बनाए रखें
बैठने या खड़े होने के दौरान हमेशा अपनी पीठ सीधी रखें।
अपने कंधों को पीछे की ओर रखें और अपने पेट की मांसपेशियों को सिकुड़ें।
कुर्सी पर बैठते समय, अपने पैरों को जमीन पर रखें। हवा में लटकाकर या एक पर एक पैर चढ़ाकर न बैठें।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-tips-for-healthy-spine-daily-habits-might-be-causing-your-back-pain-check-the-list-23792037.html




