News Info

Go back
बड़े कमाल का है ये लाल जूस, पीते ही सारी थकान निकाल देगा, जानिए किन बीमारियों में करता है फायदा

4 September, 2024, 07:07 AM

बड़े कमाल का है ये लाल जूस, पीते ही सारी थकान निकाल देगा, जानिए किन बीमारियों में करता है फायदा

Beetroot Juice Benefits: लाल जूस जिसमें मुख्य रूप से चुकंदर होता है, शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। रोज सुबह चुकंदर का जूस पीने से शरीर बीमारियों से दूर रहता है। जानिए चुकंदर का जूस कौन सी बीमारियों में फायदा करता है?

सब्जियों में सभी सीजन में आसानी से मिल जाने वाला चुकंदर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। चुकंदर का लाल रंग शरीर में कमाल के फायदे पहुंचाता है। गाढ़े लाल रंग का चुकंदर का जूस पीने से शरीर को जरूरी पौष्टिक तत्व मिलते हैं। इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है। आयरन और हीमोग्लोबिन की कमी से शरीर थका-थका रहता है। ऐसे में चुकंदर का जूस काफी असरदार साबित हो सकता है। लाल रंग का ये जूस आपको कई बीमारियों से भी बचा सकता है। जानिए चुकंदर का जूस कौन सी बीमारियों में फायदेमंद साबित होता है?

चुकंदर का जूस कौन सी बीमारियों में है फायदेमंद?
खून की कमी दूर कर एनीमिया से बचाए- शरीर में आयरन की कमी होने से दिनभर थकान और कमजोरी बनी रहती है। ऐसे में डॉक्टर्स चुकंदर खाने की सलाह देते हैं। चुकंदर में आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिससे लाल रक्त कोशिकाएं (Red Blood Cells) बढ़ती हैं। आयरन से ही शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है। यानि चुकंदर का जूस पीने से शरीर में आयरन की कमी को दूर कर होमीग्लोबिन को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे शरीर के अंगों में ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर होता है और एनीमिया की समस्या दूर होती है।

बीपी कंट्रोल करे- लाल रंग के चुंकदर में नाइट्रेट्स होते हैं, जिससे ब्लड वेसल्स में नाइट्रिक ऑक्साइड फैलता है। इससे ब्लड फ्लो में सुधार आता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। हाइपरटेंशन के मरीज के लिए भी चुकंदर का जूस लाभदायक साबित होता है। 

कोलेस्ट्रॉल घटाए- हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज भी चुकंदर के जूस पी सकते हैं। चुकंदर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जिससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल घटने से आर्टरीज में ब्लॉकेज होने का खतरा कम हो जाता है। हार्ट हेल्थ में भी सुधार आता है।

लिवर के लिए फायदेमंद- अगर लिवर से जुड़ी समस्याएं हैं तो आप चुकंदर का जूस पी सकते हैं। इससे लिवर पर आई सूजन को भी कम किया जा सकता है। चुकंदर का जूस लिवर को डिटॉक्स करता है और ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है। 

वजन घटाने में असरदार- फाइबर से भरपूर चुकंदर के जूस पीने से मोटापा भी कम होने लगता है। चुकंदर के जूस में कैलोरी काफी कम होती है। इसमें फैट्स नहीं होता। चुकंदर का जूस पीने से काफी समय के लिए पेट फुल रहता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। 

सूजन घटाए- चुकंदर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर के किसी भी हिस्से पर आई सूजन को कम कर सकते हैं। इंफ्लेमेटरी डिजीज से लड़ने में चुकंदर का जूसर असरदार साबित होता है। इससे रंग साफ होता है और स्किन ग्लोइंग बनती है।







Source:

https://www.indiatv.in/health/what-disease-is-beetroot-chukandar-juice-good-for-iron-deficiency-increase-blood-and-hemoglobin-2024-09-04-1072758
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help