News Info

Go back
क्यों होता है फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज? जानें इसके कारण और इलाज

3 September, 2024, 07:34 AM

क्यों होता है फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज? जानें इसके कारण और इलाज

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज बांझपन का एक आम कारण है. इसका समय रहते इलाज न कराने से यह कई समस्याओं का कारण भी बन सकता है.

Blocked Fallopian Tube Treatment: फैलोपियन ट्यूब फीमेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम का एक अहम हिस्सा हैं. ये दो पतली नलिकाएं होती हैं जो अंडाशय को गर्भाशय से जोड़ती हैं. जब अंडाशय से अंडा निकलता है, तो यह फैलोपियन ट्यूब के माध्यम से गर्भाशय की ओर जाता है. अगर इन ट्यूब्स में कोई रुकावट या ब्लॉकेज होता है, तो अंडा और शुक्राणु आपस में नहीं मिल पाते हैं, जिससे गर्भधारण में मुश्किलें हो सकती हैं.

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के कारण
पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज (PID): यह एक संक्रमण है जो अक्सर यौन संचरित रोगों के कारण होता है.
एंडोमेट्रियोसिस: इस स्थिति में, गर्भाशय का अस्तर फैलोपियन ट्यूब सहित अन्य अंगों पर बढ़ता है.
ट्यूबरकुलोसिस: यह एक बैक्टीरियल संक्रमण है जो फैलोपियन ट्यूब को नुकसान पहुंचा सकता है.
सर्जरी के बाद का निशान: पहले की सर्जरी से फैलोपियन ट्यूब में निशान बन सकते हैं.
जन्मजात विकृतियां: कुछ महिलाओं में जन्म से ही फैलोपियन ट्यूब में डिस्टॉर्शन होती हैं.
फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के लक्षण
अक्सर, फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज के कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं. कुछ महिलाओं को पेट में दर्द या असामान्य पीरियड्स हो सकता है. हालांकि, सबसे आम लक्षण बांझपन है.

फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज का इलाज
कुछ मामलों में, एंटीबायोटिक्स या अन्य दवाएं संक्रमण को ठीक करने और ब्लॉकेज को साफ करने में मदद कर सकती हैं.
अगर दवाएं काम नहीं करती हैं, तो सर्जरी आवश्यक हो सकती है. सर्जरी के दौरान, डॉक्टर ब्लॉकेज को हटाने या डैमेज ट्यूब को ठीक करने का प्रयास कर सकते हैं.
अगर अन्य इलाज काम नहीं करते हैं, तो इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) एक विकल्प हो सकता है.
फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज से बचाव के उपाय
रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर को खई समस्याओं से बचाया जा सकता है.
हेल्दी चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है.
धूम्रपान, सिगरेट और शराब का सेवन करने से परहेज करें.



Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/why-does-fallopian-tube-blockage-occur-know-its-causes-and-treatment-7209990/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help