News Info
Go back
31 July, 2024, 08:55 AM
बरसात में इन 5 फूड्स में छुपे होते हैं बैक्टेरिया और कीड़े, खाया तो पड़ जाएंगे बीमार
इन हेल्दी फूड्स का सेवन बरसात के दिनों में भूलकर भी नहीं करना चाहिए वर्ना आप गम्भीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं।
बरसात में ना खाएं ये फूड्स
Foods you should not eat in monsoon: बरसात शुरू होने के साथ ही लोगों को अपनी डाइट में बदलाव करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, वातावरण में नमी और उमस बढ़ जाने के कारण कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी बरसात के दिनों में बढ़ जाती हैं। वहीं, कई तरह के बैक्टेरिया, कीटाणु और इंफेक्शन फैलाने वाले सूक्ष्म जीव सब्जियों, फलों और खाने-पीने की चीजों में छुपे हुए होते हैं और बरसात में इनकी संख्या तेजी से बढ़ती है।
पेट की बीमारियां बढ़ने का खतरा
इसीलिए, खाने-पीने की कुछ चीजों से खासतौर पर परहेज करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि, इनके सेवन से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान हो सकता है और पेट में कीड़े भर सकते हैं। ऐसी ही कुछ सब्जियों की लिस्ट पढ़ें यहां जिनका सेवन बारिश के दिनों में नहीं करना चाहिए।
स्प्राउट्स
अंकुरित अनाज का सेवन प्रोटीन और डाइटरी फाइबर के अलावा माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का अच्छा सोर्स माना जाता है। लेकिन, बारिश में इन चीजों का सेवन करने से आपको नुकसान हो सकता है। इनमें ई. कोली नामक बैक्टीरिया पाया जाता है जो डाइजेशन सिस्टम से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकता है।
मशरूम
कई बार बरसात के दिनों में मशरूम का सेवन करने से फूड पॉयजनिंग जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। इन परेशानियों से बचने के लिए मशरूम का सेवन करने से बचें।
पत्तेदार सब्जियां
पालक, केल, मेथी और यहां तक कि धनिया की पत्तियों का सेवन बरसात के दिनों में आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, सभी हरी सब्जियों के पत्तों का सेवन बारिश में नुकसानदायक माना जाता है क्योंकि, इन पत्तियों पर फंगी, कीड़े और बैक्टेरिया पनपते हैं जो आपके पेट में पहुंच कर पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकते हैं।
रूटी वेजिटेबल्स
बरसात में ऐसी सब्जियां खाने से बचना चाहिए जो जमीन के नीचे उगती हैं। चुकंदर, गाजर, शलजम और मूली जैसी सब्जियों का सेवन मॉनसून में करने से बचना चाहिए। अगर आपको ये सब खाना ही है तो आप इन्हें सलाद की बजाय उन्हें पकाकर खाएं। बरसात में मिट्टी में नमी के कारण ये सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं। ये जल्दी सड़ जाती हैं और ये आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
ब्रोकली और गोभी
पत्तागोभी, फूलगोभी और ब्रोकोली का सेवन भी बरसात के दिनों मे बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। आमतौर पर इन सब्जियों को हेल्दी और एनर्जी देने वाला कहा जाता है लेकिन, बरसात में इनका सेवन करने से आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल इनमें कीड़े और बैक्टेरिया पाए जाते हैं जो पेट में पहुंचकर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/diet-eating-these-foods-in-monsoon-can-make-you-sick-in-hindi-1111799/




