News Info

Go back
बारिश के मौसम में खूब खाएं ये 5 टेस्टी फल, शरीर में भर जाएगी ताकत, बीमारियों का खतरा होगा कम

31 July, 2024, 08:23 AM

बारिश के मौसम में खूब खाएं ये 5 टेस्टी फल, शरीर में भर जाएगी ताकत, बीमारियों का खतरा होगा कम

Best Fruits For Monsoon: बारिश के मौसम में हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इससे बचने के लिए लोगों को हेल्दी चीजें खाने की सलाह दी जाती है. बरसात के मौसम में बाजार में तरह-तरह के फल देखने को मिलते हैं, जिनका सेवन करना सेहत के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. इन फलों में कई पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स समेत विशेष एंजाइम होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बरसात में फिट रहने के लिए जमकर फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की फाउंडर और सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि बारिश के मौसम में फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है, लेकिन लोगों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. लोगों को ताजा फल खरीदने चाहिए और कटे हुए फल नहीं लेने चाहिए. फलों को घर लाने के बाद गुनगुने पानी में नमक डालकर अच्छी तरह साफ करना चाहिए. लोगों को मौसमी फल ज्यादा खाने चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है. डायबिटीज के मरीज लिमिट में फल खा सकते हैं, लेकिन शुगर लेवल ज्यादा है, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें.

बरसात में सेहत के लिए रामबाण हैं ये 5 फल

– इस मौसम में फलों के राजा आम को लाभकारी फलों में शुमार किया जाता है. आम विटामिन C और विटामिन A का अच्छा स्रोत है. यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और त्वचा को निखारता है. मानसून के दौरान आम खाने से शरीर में पानी की कमी भी पूरी होती है.

– जामुन सिर्फ बरसात के मौसम में ही मिलता है. जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और फाइबर भरपूर होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं और पाचन को सुधारते हैं. जामुन डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. जामुन इम्यून सिस्टम मजबूत करता है और वजन कंट्रोल कर सकता है.

– नाशपाती को बरसात में सेहत के लिए अमृत समान माना जा सकता है. नाशपाती में फाइबर और पानी की अच्छी मात्रा होती है. यह पाचन में सुधार करता है और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है. नाशपाती को एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत माना जाता है. ये सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं.

– पपीता हर मौसम में सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है और यह सालभर उपलब्ध रहता है. पपीता में पपैन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है. यह विटामिन C और विटामिन A का भी अच्छा स्रोत है, जो त्वचा की सेहत के लिए फायदेमंद है.

– सेब खाने की आदत भी बरसात में लाभकारी हो सकती है. सेब फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है. इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो संक्रमण से लड़ने में सहायक होते हैं. मानसून में सभी को सेब का सेवन करना चाहिए.







Source:

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-best-fruits-for-health-in-monsoon-in-india-rainy-season-fruits-in-hindi-barish-me-konse-fal-khana-chahiye-8537539.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help