News Info
Go back
30 July, 2024, 09:28 AM
क्या है Oropouche Virus? जिसने ली 2 महिलाओं की जान
Oropouche Virus Symptoms: इन दिनों ब्राजील Oropouche Virus की मार झेल रहा है, इस वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है.
Oropouche Virus Symptoms: बारिश का मौसम आते ही कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इनमें मच्छर जनित बीमारियों का खतरा अधिक रहता है. इन दिनों दुनिया भर में डेंगू और वेस्ट नाइल वायरस सहित मच्छर जनित बीमारियां लोगों को तेजी से प्रभावित कर रही हैं. हाल ही में, ब्राज़ील के बाहिया में Oropouche वायरस के चलते दो युवा महिलाओं की मौत हो गई, जिसके बाद ये वायरस सुर्खियों में आ गया है. हैरानी की बात ये है कि इस वायरस के ब्राजील में इस साल करीब 7 हजार केस सामने आ चुके हैं. ओरोपाउच वायरस मुख्य रूप से मिज, एक प्रकार की छोटी मक्खी के काटने से फैलता है, हालांकि मच्छर भी इसे फैला सकते हैं.
ओरोपाउच बुखार क्या है?
ओरोपाउच बुखार एक ट्रॉपिकल वायरल संक्रमण है जो मुख्य रूप से एक छोटी मक्खी, मिज के काटने से फैलता है. हालांकि यह मच्छर के काटने से भी फैल सकता है, लेकिन ये बात कम आम है. इसमें बल्का बुखार आने की शिकायत होती है और मांसपेशियों में दर्द होता है. इसका नाम त्रिनिदाद और टोबैगो में ओरोपौचे नदी के नाम पर रखा गया है, जहां यह पहली बार 1955 में पाया गया था. आइए जानते हैं इसके लक्षण.
ओरोपोच बुखार के लक्षण
ओरोपाउच बुखार की शुरुआत आमतौर पर अचानक होती है, जिसके लक्षण मच्छर या मक्खी के काटने के 4-8 दिनों के भीतर दिखाई देते हैं.
-तेज बुखार
-भयंकर सरदर्द
-जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द
-ठंड लगना
-उल्टी
-चक्कर आना
-फोटोफोबिया (प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता)
जबकि अधिकांश मामले हल्के होते हैं और एक सप्ताह के भीतर ठीक हो जाते हैं, गंभीर मामलों में एसेप्टिक मेनिनजाइटिस हो सकता है, एक ऐसी स्थिति जहां मेनिन्जेस (मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के आसपास की सुरक्षात्मक झिल्ली) में सूजन हो जाती है.
कैसे बचें-
हालांकि अभी ओरोपोच बुखार का कोई विशिष्ट एंटीवायरल उपचार या टीका उपलब्ध नहीं है. उपचार मुख्य रूप से बुखार, दर्द के लक्षणों को देखरकर किया जाता है. आराम और भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ लेने से इसे ठीक करने में मदद मिलती है.
ओरोपाउच बुखार से निपटने के लिए रोकथाम जरूरी है-
-इनसेक्ट रेपेलेंट का प्रयोग करें
-लंबी बाजू वाले कपड़े और पैंट पहनें
-मच्छरदानी लगाकर सोएं
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/what-is-oropouche-fever-causes-symptoms-and-prevention-in-hindi-7124564/




