News Info

Go back
क्या सच में प्लास्टिक सर्जरी में इस्तेमाल की जाती है प्लास्टिक? सर्जरी से जुड़े वो सवाल जो अक्सर लोग पूछते हैं

18 July, 2024, 08:16 AM

क्या सच में प्लास्टिक सर्जरी में इस्तेमाल की जाती है प्लास्टिक? सर्जरी से जुड़े वो सवाल जो अक्सर लोग पूछते हैं

प्लास्टिक सर्जरी को आज भी अमीरों की सर्जरी माना जाता है, ऐसे में अधिकतर लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है, ऐसे में आज हम आपको प्लास्टिक सर्जरी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में बताएंगे.

प्लास्टिक सर्जरी एक ऐसी सर्जरी है जिसके बारे में लोगों को कम जानकारी होती है. हालांकि पिछले कुछ सालों में इसका क्रेज खूब बढ़ा है. International Society of Aesthetic Plastic Surgery (ISAPS) द्वारा किए गए एक सर्वे की मानें तो भारत में हर साल 8 से लाख लोग कॉस्मेटिक सर्जरी कराते हैं. ये दुनिया में होने वाली कॉस्मेटिक सर्जरी का 4.3% है. ऐसे में आज हम अपने लेख में उन सवालों के जवाब जानेंगे जो प्लास्टिक सर्जरी को लेकर अक्सर लोगों के दिमाग में आते हैं.

मिथक: प्लास्टिक सर्जरी को प्लास्टिक सर्जरी कहा जाता है क्योंकि इसमें प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है?

तथ्य: अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या वाकई प्लास्टिक सर्जरी में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्लास्टिक सर्जरी में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. प्लास्टिक शब्द ग्रीक शब्द ‘प्लास्टिकोस’ से लिया गया है, जिसका अर्थ है एक ऐसी चीज जिसे आसानी से मोड़ा जा सके. ऐसे में प्लास्टिक सर्जरी का नाम यहां से आया है. हालांकि प्लास्टिक सर्जरी में सिलिकॉन और अन्य प्रकार के प्रत्यारोपणों का उपयोग किया जाता है.

मिथक: क्या प्लास्टिक सर्जरी से स्किन का नेचुरल रंग बदला जा सकता है?

तथ्य: अक्सर लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या प्लास्टिक सर्जरी से स्किन का नेचुरल रंग बदला जा सकता है? डॉक्टर्स की मानें तो ऐसी कुछ दवाएं और प्रोसीजर होते हैं, जिनसे ऐसा करना संभव हो सकता है. हालांकि इन्हें इस्तेमाल करने की अनुमति डर्मेटोलॉजिस्ट या प्लास्टिक सर्जन से लेनी होती है. प्लास्टिक सर्जरी से व्यक्ति की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन व्यक्ति के रूप को पूरी तरह से बदला नहीं जा सकता है.

मिथक: क्या प्लास्टिक सर्जरी की मदद से एसिड अटैक के बाद स्किन को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है?

तथ्य: डॉक्टर्स की मानें तो हां प्लास्टिक सर्जरी की मदद से एसिड अटैक ही नहीं बल्कि किसी भी तरह से जली स्किन को सही किया जा सकता है. हालांकि पहले जैसा नैचुरल लुक मिल पाना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन इसमें काफी हद तक सुधार हो जाता है.

मिथक: क्या प्लास्टिक सर्जरी के बाद मिले रिजल्ट हमेशा के लिए वैसे ही रहते हैं?

तथ्य: अक्सर लोगों के दिमाग में ये सवाल आता है कि क्या प्लास्टिक सर्जरी के बाद मिले रिजल्ट हमेशा एक जैसे रहते हैं या ये समय के साथ बदल जाते हैं? डॉक्टर्स की मानें तो समय के साथ या हर महीने प्लास्टिक सर्जरी के बाद मिले रिजल्ट बदल सकते हैं. हालांकि ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप इसकी देखभाल कैसे कर रहे हैं.

मिथक: प्लास्टिक सर्जरी बहुत महंगी है और यह केवल अमीरों और प्रसिद्ध लोगों के लिए है?

तथ्य: अधिकांश प्लास्टिक सर्जरी प्रक्रियाएं आम लोगों के लिए सस्ती हैं. प्लास्टिक सर्जरी कराने वाले अधिकांश लोग आम लोग हैं. संभवतः प्लास्टिक सर्जरी शब्द से जुड़े ग्लैमर के कारण ही इसे बहुत महंगा माना जाता है.

मिथक: क्या टीनएज करा सकते हैं प्लास्टिक सर्जरी?

तथ्य: डॉक्टर्स बताते हैं कि प्लास्टिक सर्जरी किसी भी उम्र में कराई जा सकती है. हालांकि वहीं अगर कॉस्मेटिक सर्जरी की बात करें तो ये वयस्क या वृद्ध लोगों को ही कराने की सलाह दी जाती है.













Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/plastic-surgery-myths-and-facts-is-plastic-really-used-in-plastic-surgery-most-asked-questions-about-plastic-and-cosmetic-surgery-7094670/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help