News Info
Go back
17 July, 2024, 03:38 PM
बच्चों को तेजी अपना शिकार बना रहे हैं ये 5 Childhood Cancer, समय रहते माता-पिता दें ध्यान
कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, ऐसे में कुछ कैंसर बच्चों को तेजी से अपना शिकार बना रहे हैं, ऐसे में माता-पिता को कुछ लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए.
चाइल्ड पीडियाट्रिक कैंसर का बच्चों और उनके परिवारों पर बहुत नेगेटिव प्रभाव पड़ता है, इसलिए यह अभी भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा है. इन कैंसरों की शीघ्र पहचान और समझ से परिणामों में सुधार हो सकता है. आइए डॉ. ऊष्मा सिंह (डायरेक्टर- पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी और हेमाटोलॉजी , एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल सोनीपत ) से जानते हैं उन 5 कैंसर हैं जिनके बारे में माता-पिता को जरूर जानना चाहिए.
1. ल्यूकेमिया –
लगभग 30 प्रतिशत बच्चों के कैंसर ल्यूकेमिया होते हैं, जो बच्चों में सबसे कॉमन कैंसर है. यह हड्डियों के नरम, आंतरिक हिस्से से शुरू होता है, जहां ब्लड सेल्स बनते हैं. ल्यूकेमिया की पहचान असामान्य सफेद रक्त सेल्स की अनियंत्रित ग्रोथ से होती है, जो सामान्य ब्लड सेल्स को प्रभावित कर सकती है. बच्चों में ल्यूकेमिया के दो मुख्य प्रकार हो सकते हैं:
– एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया : यह दो से पांच साल के बच्चों में सबसे अधिक होता है. यह लिम्फोइड सेल्स को प्रभावित करता है और तेजी से बढ़ता है, इसलिए तुरंत डॉक्टर की आवश्यकता होती है.
– एक्यूट मायलोइड ल्यूकेमिया : यह मायलॉइड कोशिकाओं से संबंधित ल्यूकेमिया है और एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया से कम सामान्य है. यह तेजी से विकसित होता है और किसी भी उम्र में हो सकता है.
-लक्षण: ल्यूकेमिया वाले बच्चों में थकान, पीली त्वचा, बार-बार संक्रमण, हड्डियों या जोड़ों में दर्द और आसानी से खून बहना या चोट लगना शामिल हो सकते हैं.
-इलाज: कीमोथेरेपी एक आम इलाज है और कभी-कभी स्टेम सेल्स ट्रांसप्लांट का भी उपयोग किया जाता है.
2.न्यूरोब्लास्टोमा-
न्यूरोब्लास्टोमा एक ऐसा कैंसर है जो अपरिपक्व (immature ) नसों के सेल्स से उत्पन्न होता है और आमतौर पर किडनी के ऊपर स्थित एड्रेनल ग्लैंड्स में पाया जाता है. यह मुख्य रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है, हालांकि यह गर्दन, पेल्विस , छाती या पेट में भी हो सकता है. कुछ ट्यूमर तेजी से बढ़ सकते हैं और जल्दी फैल सकते हैं, जबकि कुछ अपने आप गायब हो सकते हैं.
लक्षण: पेट में दर्द, त्वचा के नीचे गांठ जो दर्दनाक नहीं होती, बोवेल सिस्टम में बदलाव और सांस लेने में कठिनाई.
उपचार: स्टेज के अनुसार, उपचार में सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी, स्टेम सेल ट्रांसप्लांट और इम्यूनोथेरेपी शामिल हो सकते हैं.
3. ब्रेन और सेंट्रल नर्वस सिस्टम ट्यूमर –
बच्चों में सबसे सामान्य प्रकार का कैंसर ब्रेन और सेंट्रल नर्वस सिस्टम (CNSके ट्यूमर होते हैं. ये विभिन्न प्रकार के ट्यूमर होते हैं जो ब्रेन और रीढ़ की हड्डी के अलग-अलग हिस्सों में विकसित हो सकते हैं. तेजी से बढ़ने वाले ट्यूमर, जो संतुलन और कोआर्डिनेशन को नुकसान पहुंचाते हैं, उन्हें मेडुलोब्लास्टोमा कहा जाता है और ये ब्रेन के सेरेबेलम में स्थित होते हैं.
लक्षण: सिरदर्द , उलटी, सुनने और बोलने में समस्या, दौरे
उपचार: ग्लियोमा जैसे कि एस्ट्रोसाइटोमा और ईपेंडीमोमा के लिए उपचार उनके स्थान और स्टेज पर निर्भर करती हैं. ग्लियोमा, ग्लियल सेल्स से उत्पन्न होते हैं और ब्रेन के अलग अलग हिस्से में पहुंच सकते हैं.
4. लिम्फोमा-
लिम्फोमा लिम्फेटिक सिस्टम से उत्पन्न होता है, जो टिशू और अंगों का एक नेटवर्क होता है, जिसमें लिम्फ नोड्स, प्लीहा, थाइमस और बोन मैरो शामिल हैं. ये ट्यूमर सामान्यतः लिम्फोसाइट्स (वाइट ब्लड सेल्स ) के असामान्य ग्रोथ और एक्सपैंशन (expansion ) के कारण विकसित होते हैं, जो इम्यून सिस्टम के लिए महत्वपूर्ण होते हैं.
लक्षण- लिम्फोमा के कुछ लक्षण और संकेतों में सूजे हुए लिम्फ नोड्स, बुखार, रात में पसीना आना, वजन घटना, और थकान शामिल हैं.
उपचार- उपचार में कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी और कभी-कभी टार्गेटेड थेरेपी का उपयोग किया जाता है.
5. नेफ्रोब्लास्टोमा-
नेफ्रोब्लास्टोमा या विल्म्स ट्यूमर, जो बच्चों में सबसे आम किडनी कैंसर है, आम तौर पर तीन से चार साल की आयु के बच्चों को प्रभावित करता है. यह अक्सर पेट में महसूस होने वाला,बिना दर्द वाली गांठ के रूप में प्रकट होता है. इसके साथ अक्सर पेट में दर्द, बुखार, यूरिन में ब्लड और हाई ब्लड प्रेशर भी हो सकते हैं.
नेफ्रोब्लास्टोमा ट्यूमर के इलाज में नुकसान पहुंची हुई किडनी को हटाने की सर्जरी आमतौर पर पहला कदम होता है. कीमोथेरेपी और कभी कभी रेडिएशन थेरेपी भी की जाती है. यदि कैंसर को जल्दी पहचाना और तुरंत उपचार किया जाए, तो इलाज अच्छे तरीके से किया जा सकता है.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/pediatric-cancers-most-common-types-of-childhood-cancer-and-their-symptoms-and-treatment-7093071/




