News Info

Go back
इस हरे साग के सेवन से बढ़ जाएगी आंखों की रौशनी, शुगर भी होगा कंट्रोल; सेहत को मिलेंगे कई फायदे

17 July, 2024, 03:20 PM

इस हरे साग के सेवन से बढ़ जाएगी आंखों की रौशनी, शुगर भी होगा कंट्रोल; सेहत को मिलेंगे कई फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर इस साग का सेवन करने से सिर्फ आंखों की रौशनी ही नहीं बढ़ती बल्कि और भी कई फायदे मिलते हैं चलिए जानते हैं इसके सेवन से आपकी सेहत को क्या फायदा होगा?

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डॉक्टर विटामिन ए लेने का सुझाव देते हैं। इम्यून सिस्टम बढ़ाने के लिए विटामिन सी कंज्यूम करने की सलाह देते हैं। अगर हम आपको कहें कि एक ऐसी सब्जी है जो इन सभी विटामिन से भरपूर है।  इसका सेवन करने से सेहत को एक दो नहीं बल्कि कई फायदे होंगे। हम बात कर रहे हैं पालक की...यह एक ऐसा साग है जो विटामिन ए, सी और के के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम जैसे मिनिरल्स से भी भरपूर है। पोषक तत्वों से भरपूर पालक का सेवन करने से आपकी सेहत को क्या फायदा होगा चलिए जानते हैं?

इन समस्याओं में पालक है फायदेमंद:
आंखों के लिए है फायदेमंद: पालक में ल्यूटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। ये आंखों के रेटिना को हेल्दी रखने में मददगार है।  

इम्यून सिस्टम करे बूस्ट: पालक में आयरन, विटामिन सी और ई, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। पौष्टिक आहार के हिस्से के रूप में, यह प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर कर, पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।  

शुगर करता है कंट्रोल: एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर पालक ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें मौजूद हाई मैग्नीशियम इंसुलिन को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे आपका मेटाबॉलिज़्म बेहतर होता है।  

हड्डियों को बनाएं मजबूत: पालक में मौजूदा विटामिन K हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है पालक में प्रति कप 250 मिलीग्राम कैल्शियम होता है और यह आपकी हड्डियों और दांतों के लिए बहुत ज़रूरी है।

स्किन और बालों के लिए भी है लाभकारी: पालक का सेवन करने से आपकी स्किन और बाल को पर्याप्त पोषण मिलता है और वे हेल्दी होते हैं।  

पालक का कैसे करें सेवन?
आप पालक को सलाद के रूप में खा सकते हैं या आप इसका लुत्फ़ स्मूदी के रूप में भी उठा सकते हैं। आप इसका सेवन स्वाद से भरपूर सूप में भी कर सकते हैं।  पालक पनीर या पालक चाट जैसे भारतीय व्यंजनों में इसका उपयोग करे।  आप इसे अपनी पसंदीदा रेसिपी में शामिल कर एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।







Source:

https://www.indiatv.in/health/spinach-is-rich-in-vitamin-a-consuming-it-will-give-you-many-benefits-know-how-to-use-it-2024-07-14-1060012
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help