News Info

Go back
ऐसे करेंगे किशमिश का इस्तेमाल तो पेट की झूलती लटकती चर्बी होगी गायब, शरीर को मिलेंगे ये अन्य फायदे; जानें सेवन का सही समय

17 July, 2024, 03:15 PM

ऐसे करेंगे किशमिश का इस्तेमाल तो पेट की झूलती लटकती चर्बी होगी गायब, शरीर को मिलेंगे ये अन्य फायदे; जानें सेवन का सही समय

किशमिश का सेवन न सिर्फ चर्बी को पिघलाने में तेजी ला सकती है बल्कि, अन्य कई समस्याओं में भी कारागर है। चलिए, जानते हैं किशमिश खाने के फायदे

किशमिश एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो अपने बेहतरीन गुणों के लिए जाना जाता है, यह न केवल खाने में स्वादिष्ट है बल्कि आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से सिर्फ शरीर में खून की कमी ही पूरी नहीं होती बल्कि यह मोटापे पर भी लगाम लगाता है।  आज हम आपको वेट लॉस के लिए किशमिश खाने के फायदे के बारे में बताएंगे। अगर आपके शरीर में जगह-जगह चर्बी जमा है तो आपके लिए किशमिश का सेवन फायदेमंद हो सकता है।  ये न सिर्फ चर्बी को पिघलाने में तेजी ला सकती है बल्कि, अन्य कई समस्याओं में भी कारागार है।  चलिए जानते हैं किशमिश खाने के फायदे

किशमिश खाने से मोटापा होता है कम
फाइबर के गुणों से भरपूर किशमिश मीठी की क्रेविंग को रोकने में बेहद मददगार है। इसका सेवन करने से  मेटाबोलिक रेट बढ़ाते हैं, जिससे खाना तेजी से पचता है और आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा भरा हुआ महसूस करने में मदद करते हैं। साथ ही किशमिश का सेवन  ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करता है। वेट लॉस के लिए आप किशमिश को रात के समय पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट किशमिश खाएं और उसका पानी पिएं । 

इन समस्याओं में भी है फायदेमंद:
पाचन करे दुरुस्त: किशमिश में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो मल त्याग को नियंत्रित करने और कब्ज को रोकने में मदद कर सकता है।

शरीर को मिलती है तुरंत ऊर्जा: किशमिश चीनी का एक प्राकृतिक स्रोत है, जो इसे ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए एक बढ़िया नाश्ता बनाता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद: किशमिश बोरॉन का एक अच्छा सोर्स है, यह मिनिरल हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने और ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करता है। किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते है

किशमिश खाने का सबसे अच्छा समय: 
आप किशमिश का सेवन सुबह के समय अपने नाश्ते में कर सकते हैं।  जैसे अगर आप कोई ओट्स का नाश्ता बना रहे हैं तो उसमें किशमिश भी शामिल करें। किशमिश नेचुरल शुगर का बेहतरीन सोर्स है इसलिए अगर आप वर्कआउट करने जा रहे हैं तो किशमिश खा कर जाएं। दोपहर में किशमिश खाने से आपकी मीठा खाने की इच्छा कम हो सकती है और फाइबर की मात्रा बढ़ सकती है।






Source:

https://www.indiatv.in/health/if-you-use-raisins-like-this-then-fat-of-the-stomach-will-reduce-the-body-will-get-these-benefits-too-know-the-right-time-to-eat-2024-07-15-1060111
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help