News Info
Go back
6 July, 2024, 06:49 AM
जीका वायरस की चपेट में आईं दो प्रेग्नेंट महिलाएं, डॉक्टर से जानें क्या बच्चे को भी हो सकता है खतरा?
Zika Virus Cases in India: हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे जीका वायरस के कुछ मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें 2 गर्भवती महिलाएं, ऐसे में आइए डॉक्टर से जानते हैं कि क्या इससे बच्चे को भी नुकसान हो सकता है?
Zika Virus Cases in India: इन महाराष्ट्र का पुणे जीका वायरस की मार झेल रहा है. अब शहर से कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 2 गर्भवती महिलाएं भी हैं. हालांकि गर्भवती महिलाएं ठीक हैं उनमें कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन ये पेट में बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. आज हम अपने लेख में डॉ. अंजली कुमार, डायरेक्टर ऑब्सटेट्रिक्स और गाइनेकोलॉजी, सी के बिरला हॉस्पिटल गुरुग्राम से जानेंगे कि आखिर बच्चे को इससे कैसा खतरा हो सकता है.
बच्चे को हो सकती हैं ये समस्याएं-
डॉ. अंजली कुमार ने बताया कि जीका वायरस (Zika Virus) एक मच्छर-जनित बीमारी है जो गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है. यदि एक गर्भवती महिला जीका वायरस से संक्रमित हो जाती है, तो इसका असर उसके गर्भस्थ शिशु पर भी पड़ सकता है. मुख्य रूप से, जीका वायरस का संक्रमण गर्भस्थ शिशु में माइक्रोसेफाली (Microcephaly) नामक जन्म दोष का कारण बन सकता है, जिसमें बच्चे का सिर और मस्तिष्क सामान्य से छोटे होते हैं. इसके अलावा, जीका वायरस अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी उत्पन्न कर सकता है.
इस दौरान होता है अधिक खतरा-
जीका वायरस का संक्रमण गर्भावस्था के किसी भी चरण में हो सकता है, लेकिन शुरुआती तिमाही (first trimester) में यह विशेष रूप से खतरनाक होता है. इस अवधि में शिशु का मस्तिष्क और अन्य महत्वपूर्ण अंग विकसित हो रहे होते हैं, इसलिए संक्रमण का प्रभाव गंभीर हो सकता है.
दिखते हैं ये लक्षण-
जीका वायरस के संक्रमण के लक्षण हल्के हो सकते हैं और कई मामलों में यह बिना किसी लक्षण के भी हो सकता है. आमतौर पर लक्षणों में बुखार, दाने, आंखों में लाली, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द शामिल होते हैं.
अपनाएं ये उपाय-
गर्भवती महिलाओं को मच्छरों से बचने के उपाय अपनाने चाहिए, जैसे कि मच्छरदानी का उपयोग, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनना, मच्छर भगाने वाले उत्पादों का उपयोग करना और मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को नष्ट करना.
जीका वायरस से प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. यदि गर्भावस्था के दौरान जीका वायरस का संक्रमण हो जाता है, तो नियमित अल्ट्रासाउंड और अन्य जांचों के माध्यम से शिशु की स्थिति की निगरानी की जानी चाहिए. इस प्रकार, जीका वायरस गर्भवती महिलाओं के लिए गंभीर खतरा हो सकता है और इसके संक्रमण से गर्भस्थ शिशु को भी गंभीर नुकसान हो सकता है इसलिए, सतर्कता और उचित सावधानी बरतना आवश्यक है.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/risks-of-zika-virus-during-pregnancy-zika-virus-affecting-pregnant-women-know-its-disease-causes-and-symptoms-from-doctors-7062791/




