News Info
Go back
4 July, 2024, 07:20 AM
आंखों को घुमाने में होती है दिक्कत? कहीं ये ब्रेन ट्यूमर का इशारा तो नहीं
कुछ कारणों के चलते आंखों में दिक्कत महसूस होती है, हालांकि कई बार ये आम कारणों के चलते हो सकती है, लेकिन कई बार ये दिमाग में ट्यूमर का इशारा हो सकता है.
कई बार ऐसा होता है कि आंखों में होने वाली समस्याओं को आम समयझकर जानें देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है आंखों में होने वाली ये समस्या दिमाग में ट्यूमर का संकेत हो सकती है. आइए डॉ. आदित्य गुप्ता – (डायरेक्टर न्यूरोसर्जरी और साइबरनाइफ , आर्टेमिस हॉस्पिटल गुरुग्राम) ये जानते हैं कि आंखों में होने वाला दर्द कैसे ट्यूमर का इशारा देता है.
डॉ. आदित्य ने बताया कि आंखों में आने वाली समस्याएं अक्सर दिमाग के ट्यूमर का संकेत हो सकती हैं. ट्यूमर का मतलब होता है एब्नार्मल सेल्स (abnormal cells ) का ग्रुप जो बिना किसी कंट्रोल के बढ़ती हैं. ये ट्यूमर मस्तिष्क में कहीं भी विकसित हो सकती हैं और इनके लक्षणों का असर मस्तिष्क के हिस्सों पर निर्भर करता है. ब्रेन ट्यूमर के कई लक्षण होते हैं, जिनमें से कुछ आंखों में भी नजर आ सकते हैं. दिमाग में ट्यूमर होने पर आंखों की रोशनी में कई तरह के बदलाव आ सकते हैं. यह बदलाव ट्यूमर के स्थान, आकार और बढ़ने की गति पर निर्भर करते हैं. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ट्यूमर दिमाग के उन हिस्सों पर दबाव डाल सकता है जो देखने के लिए जिम्मेदार होते हैं या उनके काम में बाधा डाल सकता है.
1. दृष्टि में बदलाव- दृष्टि में अचानक बदलाव ट्यूमर का शुरुआती संकेत हो सकता है. इसमें दृष्टि धुंधली होना, दोहरी दृष्टि (डबल विजन), दृष्टि का कम होना, या अचानक अंधापन शामिल हो सकते हैं. मस्तिष्क में ट्यूमर की स्थिति और आकार दृष्टि पर असर डाल सकते हैं, खासकर तब जब ट्यूमर ऑप्टिक नर्व या आसपास के क्षेत्रों पर दबाव डालता है.
2. आंखों की गति में समस्या- अगर आंखों की गति में कोई असामान्यता महसूस हो, जैसे कि आंखों को इधर-उधर घुमाने में कठिनाई हो, तो यह भी दिमाग में ट्यूमर का संकेत हो सकता है. ट्यूमर की स्थिति के आधार पर, यह आंखों की मांसपेशियों को कंट्रोल करने वाली नसों पर दबाव डाल सकता है, जिससे आंखों की गति प्रभावित होती है.
3. सिरदर्द – सिरदर्द एक आम समस्या है जो मस्तिष्क के ट्यूमर का एक सामान्य लक्षण हो सकता है, लेकिन जब यह आंखों के आसपास हो या आंखों के पीछे दर्द महसूस हो, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए. यह दर्द सामान्य सिरदर्द से अलग होता है और अक्सर सुबह के समय अधिक होता है या नींद के दौरान बढ़ता है.
4. आंखों में सूजन- मस्तिष्क के ट्यूमर के कारण ऑप्टिक नर्व पर दबाव पड़ने से आंखों में सूजन आ सकती है. इस स्थिति को पेपिलोएडिमा कहते हैं. पेपिलोएडिमा की स्थिति में आंखों के अंदरूनी हिस्से में सूजन आ जाती है जो दृष्टि को प्रभावित कर सकती है.
Hindi HealthVision And Eye Problems Can Symptoms Of Brain Tumor You Should Not Ignore Brain Tumor Ke Lakshan
आंखों को घुमाने में होती है दिक्कत? कहीं ये ब्रेन ट्यूमर का इशारा तो नहीं
कुछ कारणों के चलते आंखों में दिक्कत महसूस होती है, हालांकि कई बार ये आम कारणों के चलते हो सकती है, लेकिन कई बार ये दिमाग में ट्यूमर का इशारा हो सकता है.
Published: July 3, 2024 8:29 AM IST
By Shweta Bajpai |Edited by Shweta Bajpai
Follow Us
कई बार ऐसा होता है कि आंखों में होने वाली समस्याओं को आम समयझकर जानें देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है आंखों में होने वाली ये समस्या दिमाग में ट्यूमर का संकेत हो सकती है. आइए डॉ. आदित्य गुप्ता – (डायरेक्टर न्यूरोसर्जरी और साइबरनाइफ , आर्टेमिस हॉस्पिटल गुरुग्राम) ये जानते हैं कि आंखों में होने वाला दर्द कैसे ट्यूमर का इशारा देता है.
डॉ. आदित्य ने बताया कि आंखों में आने वाली समस्याएं अक्सर दिमाग के ट्यूमर का संकेत हो सकती हैं. ट्यूमर का मतलब होता है एब्नार्मल सेल्स (abnormal cells ) का ग्रुप जो बिना किसी कंट्रोल के बढ़ती हैं. ये ट्यूमर मस्तिष्क में कहीं भी विकसित हो सकती हैं और इनके लक्षणों का असर मस्तिष्क के हिस्सों पर निर्भर करता है. ब्रेन ट्यूमर के कई लक्षण होते हैं, जिनमें से कुछ आंखों में भी नजर आ सकते हैं. दिमाग में ट्यूमर होने पर आंखों की रोशनी में कई तरह के बदलाव आ सकते हैं. यह बदलाव ट्यूमर के स्थान, आकार और बढ़ने की गति पर निर्भर करते हैं. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ट्यूमर दिमाग के उन हिस्सों पर दबाव डाल सकता है जो देखने के लिए जिम्मेदार होते हैं या उनके काम में बाधा डाल सकता है.
1. दृष्टि में बदलाव- दृष्टि में अचानक बदलाव ट्यूमर का शुरुआती संकेत हो सकता है. इसमें दृष्टि धुंधली होना, दोहरी दृष्टि (डबल विजन), दृष्टि का कम होना, या अचानक अंधापन शामिल हो सकते हैं. मस्तिष्क में ट्यूमर की स्थिति और आकार दृष्टि पर असर डाल सकते हैं, खासकर तब जब ट्यूमर ऑप्टिक नर्व या आसपास के क्षेत्रों पर दबाव डालता है.
PlayUnmute
Fullscreen
2. आंखों की गति में समस्या- अगर आंखों की गति में कोई असामान्यता महसूस हो, जैसे कि आंखों को इधर-उधर घुमाने में कठिनाई हो, तो यह भी दिमाग में ट्यूमर का संकेत हो सकता है. ट्यूमर की स्थिति के आधार पर, यह आंखों की मांसपेशियों को कंट्रोल करने वाली नसों पर दबाव डाल सकता है, जिससे आंखों की गति प्रभावित होती है.
3. सिरदर्द – सिरदर्द एक आम समस्या है जो मस्तिष्क के ट्यूमर का एक सामान्य लक्षण हो सकता है, लेकिन जब यह आंखों के आसपास हो या आंखों के पीछे दर्द महसूस हो, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए. यह दर्द सामान्य सिरदर्द से अलग होता है और अक्सर सुबह के समय अधिक होता है या नींद के दौरान बढ़ता है.
4. आंखों में सूजन- मस्तिष्क के ट्यूमर के कारण ऑप्टिक नर्व पर दबाव पड़ने से आंखों में सूजन आ सकती है. इस स्थिति को पेपिलोएडिमा कहते हैं. पेपिलोएडिमा की स्थिति में आंखों के अंदरूनी हिस्से में सूजन आ जाती है जो दृष्टि को प्रभावित कर सकती है.
5. को -ऑर्डिनेशन (coordination ) में कमी – को -ऑर्डिनेशन में कमी का मतलब होता है कि जब ट्यूमर मस्तिष्क के उन हिस्सों पर असर डालता है जो संतुलन को कंट्रोल करते हैं, तो यह आंखों की गतिविधियों पर भी असर डाल सकता है और वस्तुओं को देखने में कठिनाई हो सकती है.
6. इसके अलावा, आंखों के आस-पास कमजोरी, आंखों में थकान महसूस करना, आंखों के सामने चमकते हुए बिंदु देखना भी मस्तिष्क के ट्यूमर के संभावित लक्षण हो सकते हैं.
अगर आपको इन लक्षणों में से किसी भी लक्षण का अनुभव होता है, तो डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें. मस्तिष्क के ट्यूमर का जल्दी इलाज बहुत ज़रूरी होता है. एमआरआई और सीटी स्कैन जैसे इमेजिंग परीक्षणों के माध्यम से ट्यूमर का निदान किया जा सकता है.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/vision-and-eye-problems-can-symptoms-of-brain-tumor-you-should-not-ignore-brain-tumor-ke-lakshan-7056130/