News Info

Go back
सुबह उठते ही लगती है तेज प्यास? कहीं बढ़ तो नहीं गया है Blood Pressure

4 July, 2024, 07:13 AM

सुबह उठते ही लगती है तेज प्यास? कहीं बढ़ तो नहीं गया है Blood Pressure

हम में से कई लोग होते हैं, जिन्हें सुबह उठते ही तेज प्यास की शिकायत होती है, ऐसा ब्लड प्रेशर बढ़ने के चलते हो सकता है.

खराब लाइफस्टाइल के चलते इन दिनों कई बीमारियां कॉमन हो गई हैं. इन्हीं में से एक है हाई ब्लड प्रेशर की समस्या. लगभग हर तीसरा इंसान इस परेशानी से ग्रस्त है. बुजुर्गों तो छोड़िए युवाओं को भी हाइपरटेंशन की समस्या हो रही है. कम उम्र में ही लोग हाई बीपी के शिकार हो रहे हैं. इसका कारण खान-पान और बेकार लाइफस्टाइल को माना जाता है. कई बार आनुवंशिक कारणों, तनाव और नींद की कमी के कारण भी बीपी की समस्या होती है. ब्लड प्रेशर के हाई होने पर हमारा शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है. कई बार सुबह के समय हमारा शरीर हाई बीपी के संकेत देता है, जिनपर समय पर ध्यान देना जरूरी है. ऐसे में इन्हें नजरअंदाज खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे हाई ब्लड प्रेशर के सुबह दिखने वाले लक्षण.

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर दिखते हैं ये लक्षण-

चक्कर आना-
हम से कई लोगों को सुबह उठते ही चक्कर आने की शिकायत होती है, अगर आपको भी ऐसा महसूस हो रहा है तो ये हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है. कई बार बेड से उठते ही आपका सिर घूमने लगता है और चक्कर आने लगते हैं. ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको एक बार अपना बीपी जरूर चेक करना चाहिए. अगर आपका बीपी हाई है तो डॉक्टर से जरूर मिलें.

उल्टी जैसा महसूस होना-

कई बार उठते ही उल्टी या जी मिचलाने जैसा महसूस होता है, ऐसे में इसे इग्नोर न करें ये हाई ब्लड प्रेशर का इशारा हो सकता है. दरअसल में जब हमारी बॉडी में रक्त संचार बढ़ जाता है तो हम घबरा जाते हैं और बेचैनी महसूस होने लगती है. इससे उल्टी जैसा महसूस होने लगता है. ये हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं.

बहुत ज्यादा थकान-

अक्सर पूरी रात सोने के बावजूद हमें सुबह थकान और कमजोरी लगती है, ऐसा महसूस होता है कि और सो लें तो ऐसे में एक बार अपना ब्लड प्रेशर जरूर जांच लें. कई बार ये शिकायत हाई ब्लड प्रेशर के कारण होती है. ऐसे लोगों को सुबह के समय ऊर्जा में बहुत कमी महसूस होती है. अगर आपको ऐसा कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत अपना ब्लड प्रेशर जांचें और डॉक्टर से सलाह लें.

प्यास लगना-

कई बार ऐसा होता है कि हमें सुबह उठते ही बहुत ज्यादा प्यास लगने लगती है और मुंह सूखने लगता है तो ऐसा हाई बीपी के कारण हो सकता है. ब्लड प्रेशर बढ़ने पर आपको सुबह प्यास लगने की शिकायत हो सकती है. इसे आम बात समझकर नजरअंदाज न करें और इसपर निगरानी रखें.

धुंधली नज़र-

जिन लोगों को सुबह उठने के बाद कुछ देर तक धुंधला दिखाई देता है उन्हें तुंरत अपना बीपी चेक करना चाहिए. ऐसा हाई ब्लड प्रेशर के कारण हो सकता है और ये हाई बीपी का लक्षण हो सकता है. बीपी हाई होने पर आंखों पर जोर पड़ता है. इससे धुंधला दिख सकता है और आंखें कमजोर हो सकती हैं.











Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/symptoms-of-high-blood-pressure-feeling-thirsty-after-waking-up-in-the-morning-can-be-a-symptom-of-blood-pressure-7056381/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help