News Info
Go back
4 July, 2024, 07:12 AM
वजन घटाने वाली दो दवाओं को भारत में मिली मंजूरी, जानें कौन कर सकता है इनका सेवन
Weight Loss Medicine in India: मोटापा एक आम समस्या है, जो हर दूसरे व्यक्ति में देखने को मिलता है. ऐसे में भारत ने पहली बार वजन घटाने के लिए दो दवाओं मौन्जारो और ज़ेपबाउंड को मंजूरी दी है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
Weight Loss Drugs in India: भारत ने पहली बार वजन घटाने के लिए दो दवाओं मौन्जारो और ज़ेपबाउंड को मंजूरी दी है. इससे डायबिटीज और मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों को काफी हद तक राहत मिल सकती है.
बढ़ते वजन को कम करने और डायबिटीज की दवा तिरजेपेटाइड का फायदा ले सकते हैं, जिसकी मार्केटिंग अमेरिका में मौन्जारो और ज़ेपबाउंड के रूप हो रही है. इसे एली लिली ने बनाया है. इस दवा से बढ़ते वजन को 18 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है.
तिर्ज़ेपेटाइड को सेमाग्लूटाइड पर क्यों है बढ़त?
सेमाग्लूटाइड जीएलपी-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट नामक दवाओं के एक वर्ग से जुड़ा है, जो सीरम ग्लूकोज के लेवल को कम करता है. तिर्ज़ेपेटाइड जीएलपी-1 हार्मोन और जीआईपी हार्मोन दोनों जैसा काम करता है. इंसुलिन बनाने को ट्रिगर कर सकता है, जिससे वजन घटाने की संभावना बढ़ जाती है.
कौन कर सकता है इन दवाओं का इस्तेमाल?
यह पैंक्रियाटाइटिस डिजीज, एंडोसिन डिसऑर्डर, मतली और उल्टी से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है. मरीजों को इसके इस्तेमाल से पहले खानपान और एक्सरसाइज पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. दवा लेने के लिए निर्धारित समय होना जरूरी है, जिससे समान वजन के लेवल को बनाए रखा जा सके.
एक्सपर्ट से जानें
डॉ. वी. मोहन, चेयरमैन, डॉ. वी. मोहन डायबिटीज़ स्पेशलिटीज़ सेंटर, चेन्नई, का कहना है कि खुराक तभी दी जानी चाहिए, जब मरीज अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव कर ले और अभी भी 30 के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के आसपास मंडरा रहा हो. ये दवाएं शुरुआती दौर में बढ़ते वजन कम कर सकती है, लेकिन वजन कम करने के लिए खानपान, एक्सरसाइज और पर्याप्त नींदलेना बेहद जरूरी है. इसके अलावा यह भी बताया कि दवा का इस्तेमाल बंद करने के बाद शरीर में वसा की मात्रा बढ़ सकती है.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/india-approves-2-weight-loss-drugs-mounjaro-and-zepbound-know-how-does-it-help-you-lose-weight-in-hindi-7056596/




