News Info
Go back
4 July, 2024, 06:44 AM
क्या ज्यादा चाय-कॉफी पीने से खराब हो सकता है लिवर? आइए डॉक्टर से जानें
Tea Coffee Side Effects: हम में से अधिकरतर लोगों की सुबह की शुरुआत चाय और कॉफी के साथ होती है, ऐसे में क्या ये लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है आइए डॉक्टर से जानते हैं.
Tea Coffee Side Effects in hindi: चाय और कॉफी हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन चुके हैं. सुबह की शुरुआत हो या दोस्तों के साथ बैठकर, चाय और कॉफी हमेशा साथ रहती है. सबसे पहले, यह समझना जरूरी है कि चाय और कॉफी में ऐसे कौन से तत्व होते हैं जो लिवर पर असर डाल सकते हैं. चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो हमें ऊर्जावान और सतर्क बनाता है. इसके अलावा, चाय में एंटीऑक्सीडेंट और कॉफी में भी कई लाभकारी तत्व होते हैं. हालांकि कई बार ये भी सुनने को मिलता है कि चाय या कॉफी पीने से लिवर खराब हो सकता है. आिए इसके बारे में डॉ. अनुकल्प प्रकाश, लीड कंसलटेंट- गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, सीके बिरला हॉस्पिटल गुरुग्राम से जानते हैं.
डॉ. अनुकल्प प्रकाश ने कहा कि लिवर हमारे शरीर का एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है. इसकी अहमियत का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें जरा सी भी गड़बड़ी होने पर पूरा शरीर प्रभावित हो जाता है. इसलिए हमें अपने लिवर का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
चाय और लिवर का संबंध –
चाय, खासकर ग्रीन टी, लिवर के लिए फायदेमंद मानी जाती है. ग्रीन टी में कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो लिवर की सुरक्षा में मदद करते हैं. ये लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं, लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा चाय पीते हैं, खासकर दूध या शक्कर के साथ, तो इससे पेट में एसिडिटी बढ़ सकती है, जो इनडाइरेक्ट तरीके से लिवर पर असर डाल सकती है. सिर्फ दूध वाली चाय ही नहीं बल्कि हर्बल टी भी हमारे लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है.
दरअसल में हमारे लिवर में 5 प्रतिशत फैट होता है, ऐसे में अगर ये इससे ज्यादा हो जाए तो ये शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. अगर आप ज्यादा पीते हैं तो हमारे लिवर में मौजूद टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ जाती है. ऐसे में लिवर में सूजन की समस्या हो सकती है.
कॉफी का स्वास्थ्य पर प्रभाव-
कॉफी पीने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं. इसमें मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड और अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं. रिसर्च से पता चला है कि नियमित रूप से कॉफी पीने से लिवर से संबंधित बीमारियों का खतरा कम हो सकता है, जैसे लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर.
हालांकि, अधिक कैफीन का सेवन नुकसानदायक हो सकता है. बहुत ज्यादा कैफीन से नींद खराब हो सकती है और दिल की धड़कन बढ़ सकती है, जो लिवर के लिए हानिकारक हो सकता है. इसलिए, कॉफी का सेवन सही मात्रा में रखना ज़रूरी होता है. मामूली मात्रा में कॉफी पीने से लिवर को फायदा हो सकता है, लेकिन ज़्यादा कॉफी पीना भी नुकसानदायक हो सकता है. अगर आप खाली पेट चाय पीते हैं तो लिवर में मौजूद बाइल जूस एक्टिव हो जाते हैं, जिसके चलते जी घबराने लगते हैं.
किसी भी चीज का अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है. चाय और कॉफी भी इसी केटेगरी में आती है. अगर आप दिन में 2-3 कप चाय या कॉफी पीते हैं, तो यह सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इससे अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट की समस्याएं, इनसोम्निया (insomnia ) और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो लिवर को प्रभावित कर सकती हैं.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/teas-and-coffees-side-effects-can-drinking-too-much-tea-and-coffee-damage-the-liver-know-from-doctor-7059044/




