News Info

Go back
कच्चा पपीता खाना है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसे खाने के चमत्कारी लाभ

2 July, 2024, 07:26 AM

कच्चा पपीता खाना है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसे खाने के चमत्कारी लाभ

पके हुए पपीते के फायदे तो आपने कई बार सुने होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा पपीता (Unripe Papaya) भी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंजाइम सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसलिए इसे खाने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां दूर करने में मदद मिलती है। आइए जानें कच्चा पपीता खाने से मिलने वाले फायदों (Raw Papaya benefits) के बारे में।
कच्चा पपीता में पैपीन होता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Raw Papaya Benefits) है।
इसे खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और पाचन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
कच्चा पपीता (Unripe Papaya) ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

पपीता खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पपीते को सेहत के गुणों का खजाना कहा जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। पीपते के सेवन से पेट संबंधी बीमारियां जैसे ब्लोटिंग, कब्ज, सूजन आदि की समस्या दूर होती है। इसलिए लोग बेहतर पाचन के लिए पपीते को अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पका पपीता जितना फायदेमंद होता है, उतना ही कच्चा पपीता भी सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। आइए जानते हैं कच्चा पीपता खाने के फायदों के बारे में।

कच्चे पपीता में पपेन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन क्रिया में सुधार लाता है और पेट की समस्याओं जैसे गैस, सूजन और कब्ज से मुक्ति दिलाता है।
कच्चे पपीते में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। इसलिए कच्चा पपीता स्किन हेल्थ को बनाए रखने में सहायक होता है। इससे फाइन लाइन्सऔर झुर्रियों से मुक्ति मिलती है।
कच्चे पपीते में पाए जाने वाले एंजाइम्स में सुजनरोधी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने और गठिया जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक होता है।
कच्चे पपीते में हाई फाइबर और बहुत कम कैलोरी पाई जाती है। इसमें मौजूद फाइबर से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और इससे आपको वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
कच्चे पपीते में विटामिन-के की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो, हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह कैल्शियम चयापचय में फायदेमंद होता है और हड्डियों के टूटने के जोखिम को कम करता है।
कच्चे पपीते में मौजूद विटामिन-ए, सीबम उत्पादन को बढ़ावा देकर बालों के विकास में सहायक होता है। ये बालों को मजबूत बनाने और झड़ने से रोकता है।
कच्चे पपीते का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ये ब्लड शुगर लेवल को नहीं बढ़ने देता है। यही वजह है कि कच्चा पपीता डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
कच्चे पपीते में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो मांसपेशियों को राहत पहुंचाती है और नर्वस सिस्टम को डैमेज होने से बचाता है। इसके सेवन से स्ट्रेस लेवल को कम करने में भी मदद मिलती है।




Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-benefits-of-eating-raw-unripe-papaya-kaccha-papita-khane-ke-fayde-23750386.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help