News Info
Go back
2 July, 2024, 07:21 AM
कम उम्र में भी महिलाओं को हो सकता है Ovarian Cancer, ये लक्षण दिखे तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास
ओवरीज में होने वाले कैंसर को ओवेरियन कैंसर (Ovarian Cancer) कहा जाता है। इसका शुरुआती स्टेज में पता लगाना काफी मुश्किल होता है जिसकी वजह से यह काफी खतरनाक साबित होता है। हालांकि इसके कुछ लक्षण ऐसे होते हैं जो आमतौर पर सामान्य लगते हैं लेकिन होते हैं ओवेरियन कैंसर का संकेत (Ovarian Cancer Symptoms)। आइए जानें इन लक्षणों के बारे में।
Ovarian Cancer का शुरुआती स्टेज में पता लागना मुश्किल होता है।
इसका समय पर इलाज न होने से कैंसर शरीर के अन्य अंगों में फैल सकता है।
यह महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर में से एक है।
ओवेरियन कैंसर, यानी ओवरीज में होने वाला कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे प्रमुख कैंसर में से एक है। यह समस्या किसी भी उम्र की महिला को हो सकता है, लेकिन इसका ज्यादा खतरा अधिक उम्र की महिलाओं में रहता है, जो कि एक चिन्ता का विषय है। ऐसा अनहेल्दी लाइफस्टाइल, जेनेटिक्स और अधिक उम्र में प्रेग्नेंसी के कारण हो सकता है।
ओवेरियन कैंसर (Ovarian Cancer) के शुरुआती लक्षण नजर नहीं आते हैं, क्योंकि इसके लक्षण बेहद आम होते हैं, जिन्हें हम अनदेखा कर देते हैं। कई बार तो बीमारी बढ़ने के बाद भी इसके लक्षण साफ नहीं दिखाई पड़ते। ऐसे में इसका पता काफी देर से लगता है, जो इसे बेहद खतरनाक बनाता है। इसके कुछ ऐसे भी लक्षण (Ovarian Cancer Symptoms) हैं, जिन्हें नजरंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कम उम्र की महिलाओं में ओवेरियन कैंसर होने के लक्षण के बारे में।
पेल्विक या पेट में दर्द
पेल्विक क्षेत्र या पेट में दर्द का कारण ट्यूमर द्वारा आस पास के अंगों या नर्व पर दबाव पड़ना हो सकता है। ऐसे में पेट में दर्द या असहज महसूस होना ओवेरियन कैंसर का लक्षण हो सकता है।
थकान महसूस होना
एनर्जी लेवल कम रहना, बिना काम के थकान महसूस होना कैंसर का एक सामान्य लक्षण हो सकता है।
कब्ज की समस्या
यदि ट्यूमर का आंतों पर दबाव पड़ रहा होता है, तो कब्ज की शिकायत होने लगती है। ये भी ट्यूमर होने का संकेत हो सकता है।
सेक्स के दौरान दर्द महसूस होना
सेक्स के दौरान ट्यूमर के दबाव या सूजन के कारण प्रजनन अंग में दर्द होना ओवेरियन कैंसर का एक सामान्य लक्षण हैं ।
पीठ के निचले हिस्से में दर्द
ट्यूमर में इन्फेक्शन बढ़ने पर पीठ के निचले हिस्से में दर्द होता है।
मासिक धर्म में परिवर्तन
ट्यूमर की वजह से पीरिड इररेगुलर हो जाते हैं, जो ओवेरियन एक सामान्य लक्षण हो सकता है।
पेट में सूजन का बने रहना
पेट में लगातार सूजन का बने रहना ओवेरियन कैंसर का एक सामान्य लक्षण हो सकता है। इसे नजरंदाज नहीं करना चाहिए।
भूख कम लगना
ट्यूमर के बढ़ने पर पेट पर दबाव पड़ता है, जिससे भूख कम या नहीं के बराबर लगती है, जिससे पेट हर वक्त भरा हुआ सा महसूस होता है।
यूरीन डिस्चार्ज होना
ट्यूमर का दबाव यूरिनरी ब्लैडर पर पड़ने की वजह से बार बार यूरीन डिस्चार्ज होना, ओवेरियन कैंसर का एक सामान्य लक्षण हो सकता है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-early-symptoms-of-ovarian-cancer-for-early-detection-23750414.html




