News Info
Go back
2 July, 2024, 06:42 AM
मानसून के मौसम में रखें इन बातों का ध्यान, पास भी नहीं फटकेगा सर्दी-जुकाम
भाप लें
बरसात के मौसम में भाप लेना भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें, इससे छाती में जमा बलगम तो बाहर निकलता ही है, साथ ही बंद नाक भी आसानी से खुल जाती है। इसके लिए आप चाहें तो गर्म पानी में लौंग का तेल या टी ट्री ऑयल डालकर भी भाप ले सकते हैं, क्योंकि इसमें एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं।
गरारे करें
खांसी हो या जुकाम दोनों की परेशानियों में गरारे करना आपके लिए काफी लाभकारी रहेगा। इसके लिए हल्का गुनगुना पानी लें और इसमें एक चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब जब आप इस पानी से दिन में दो-बार गरारे करेंगे, तो पाएंगे कि सर्दी-जुकाम की समस्या पास भी नहीं फटक रही है।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-how-to-prevent-cold-and-cough-in-rainy-season-monsoon-mein-sardi-jukam-se-kaise-bache-23750527.html




