News Info

Go back
इन बीमारियों का इलाज करती है कच्ची प्याज, लिवर की सूजन को कम करने में मिलेगी मदद

1 July, 2024, 07:28 AM

इन बीमारियों का इलाज करती है कच्ची प्याज, लिवर की सूजन को कम करने में मिलेगी मदद

Onion Benefits: कच्चा प्याज खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। प्याज में ऐसे कई बायोएक्टिव गुण पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में कारगर तरीके से काम करते हैं। लिवर से लेकर आंतों को स्वस्थ रखने तक में प्याज दवा का काम करती है। जानिए प्याज के फायदे?

सब्जी में जब तक प्याज न हो स्वाद फीका सा लगता है। प्याज एक ऐसी सब्जी है जो दूसरी सब्जी का स्वाद बढ़ा देती है। बिना प्याज के सब्जी बनाने की हम सोच भी नहीं पाते हैं। प्याज न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि कई बीमारियों को दूर भगाने में भी मदद करती है। बालों से लेकर लिवर और आंतों को स्वस्थ बनाने में भी प्याज मदद करती है। प्याज में ऐसे बायोएक्टिव गुण पाए जाते हैं जिससे शरीर में कुछ अंगों के कामकाज बेहतर होता है और सेल्स को बढ़ावा मिलता है। प्याज में सल्फर और जिंक कंपाउंड भी कई समस्याओं से बचाव में मदद करता है। तो, आइए जानते हैं  प्याज किस अंग के लिए फायदेमंद है।

प्याज खाने से कौन की बीमारियां दूर होती है?
लिवर के लिए फायदेमंद है प्याज- खाने में प्याज शरीर के कई अंगों को फायदा पहुंचाता है। इससे लिवर फंक्शन बेहतर होता है। प्याज खाना लिवर के लिए अच्छा है और लिवर सेल्स के काम काज में तेजी लाता है। NIH की रिपोर्ट के मुताबित प्याज सल्फर से भरपूर सब्जी है जो लिवर सेल्स में आई सूजन को कम करने में मदद करती है। प्याद खाने से लिवर के कामकाज को बेहतर बनाया जा सकता है। इसके अलावा ये फैटी लिवर की समस्या को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। प्याज में बायोएक्टिव कंपाउंड्स फैट लिपिड्स को कम करते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करते हैं।

आंत के लिए फायदेमंद होती है प्याज- आंतों में छोटी आंत को स्वस्थ रखने के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। आंतों से समस्याओं के लिए प्याज का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। प्याज प्रीबायोटिक्स (prebiotics) की तरह काम करता है। ये ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जो पेट के माइक्रोफ्लोरा के लिए खाने का काम करते हैं। प्रीबायोटिक्स का उपयोग छोटी आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। इससे आंतों का फंक्शन बेहतर बनता है। जब आप प्याद खाते हैं तो ये फ्रूक्टेंस (fructans) का काम करता है, जिससे आंतों का फंक्शन तेज होता है। आपको अपनी डाइट में प्याज जरूर शामिल करनी चाहिए।



Source:

https://www.indiatv.in/health/what-are-the-diseases-cured-by-onion-what-organ-does-raw-onion-benefits-2024-07-01-1056834
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help