News Info
Go back
1 July, 2024, 07:24 AM
सेहत पर भारी पड़ सकती है तरबूज को फ्रिज में रखने की गलती, नुकसान जानकर चौंक जाएंगे आप!
गर्मियों में तरबूज (Watermelon) आम के बाद दूसरा सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल माना जाता है। आकार में बड़ा होने के कारण इसे एक बार में खत्म करना कई लोगों के लिए मुमकिन नहीं होता है ऐसे में अगर आप भी खाने के बाद इसका बचा हुआ हिस्सा फ्रिज में रख देते हैं तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है। आइए जानते हैं इसके कुछ गंभीर नुकसान।
गर्मियों में खाने-पीने की चीज को स्टोर करने के लिए फ्रिज ही एक मात्र सहारा होता है।
तरबूज को काटने के बाद फ्रिज में रखना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है।
मौसमी फलों के सेवन से फायदा पाना है, तो कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
गर्मियों में तरबूज (Watermelon) खाना भला किसे पसंद नहीं आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हम में से ज्यादातर लोग इसका सेवन करते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो इस मौसमी फल को जहरीला बनाने का काम करती हैं? जाहिर है यह आकार में बड़ा होता है और एक बार में हर किसी के लिए इसे खाना मुमकिन नहीं होता है, लेकिन ऐसे में अगर आप इसे फ्रेश बनाए रखने के लिए फ्रिज में रखने (Watermelon In Fridge) का रास्ता चुनते हैं, तो यह बेहद गलत है। जी हां, ऐसा करने से न सिर्फ इसकी पोषक तत्वों में कटौती हो जाती है, बल्कि बैक्टीरिया के पनपने की आशंका भी कई गुना बढ़ जाती है।
क्यों फ्रिज में नहीं रखना चाहिए तरबूज?
97 प्रतिशत पानी से भरपूर यह मौसमी फल काटते के साथ ही खा लेना चाहिए। डॉक्टर्स बताते हैं कि इसे काटकर फ्रिज में रखने से न्यूट्रिशन वैल्यू को भारी नुकसान पहुंचता है और बैक्टीरिया पनपने के कारण फूड पॉइजनिंग का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि फ्रिज में रखी चीजों का स्वाद बदल जाता है, यही वजह है कि तरबूज ही नहीं, बल्कि किसी भी फल को काटने के बाद फ्रिज में स्टोर करने की सलाह नहीं दी जाती है।
डाइजेशन के लिए नुकसानदायक
एक तरफ जो तरबूज पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने का काम करता है, वही फ्रिज में स्टोर किए जाने के बाद आपकी गट हेल्थ के लिए दुश्मन साबित हो सकता है। फ्रिज इसका पानी भी सोखना शुरू कर देता है, जिससे इसके भीतर मौजूद शरीर को हाइड्रेट रखने की क्षमता भी घट जाती है। यही वजह है कि दादी-नानी हमेशा से ऐसा करने से मना करती आई हैं।
क्या बिना काटे फ्रिज में रखना सही?
तरबूज को काटे बिना आप इसे फ्रिज में बेफिक्र होकर रख सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इसका मोटा छिलका भी इसे 5-6 दिनों से ज्यादा समय तक फ्रेश नहीं रख पाता है। इसलिए कोशिश करें कि मार्केट से लाने के 4-5 दिनों के अंदर ही इसका सेवन कर लें। इसके अलावा यह भी ध्यान रहे कि फ्रिज का हाई टेम्परेचर फल और सब्जियों को गला कर सड़ाना शुरू कर देता है, ऐसे में भलाई इसी में है कि आप इसे रोजाना चेक करते रहें।
क्या कहता है USDA?
यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (United States Department of Agriculture) की मानें, तो 'तरबूज, खरबूजा या आम जैसे फलों को कमरे के तापमान में रखना ही बेस्ट ऑप्शन है, जो कि इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए बेहतर साबित होता है, जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।
Source:
https://www.jagran.com/lifestyle/health-why-you-should-never-keep-watermelon-in-a-fridge-tarbuj-ko-fridge-mein-rakhna-chahiye-ki-nahin-23748853.html




