News Info

Go back
चाय-पराठे के साथ करते हैं दिन की शुरुआत, तो हो जाएं सावधान! सेहत के लिए बेहद खराब है इन दो चीजों का मेल

1 July, 2024, 07:11 AM

चाय-पराठे के साथ करते हैं दिन की शुरुआत, तो हो जाएं सावधान! सेहत के लिए बेहद खराब है इन दो चीजों का मेल

सुबह-सवेरे नाश्ते में चाय के साथ पराठा (Chai-Paratha) खाना कई लोग पसंद करते हैं। स्वाद में इन दोनों चीजों का मेल (Worst Food Combination) आपको भले ही अच्छा लगता हो लेकिन क्या आप इससे होने वाले नुकसान को जानते हैं? अगर नहीं तो ये आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। यह हम आपको बताएंगे कि बेहतरीन लगने वाला ये नाश्ता कैसे सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
चाय से साथ पराठा खाने के शौकीन हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है।
स्वादिष्ट लगने वाला यह नाश्ता पाचन तंत्र की बैंड बजा सकता है।
गैस, एसिडिटी और बदहजमी को बढ़ाने के पीछे चाय-पराठे का नाश्ता जिम्मेदार हो सकता है।
 सुबह नाश्ते के वक्त अक्सर लोग जल्दबाजी में रहते हैं। ऐसे में, अगर आपको भी चाय के साथ पराठा खाना ही सूझता है, तो मुमकिन है कि आज आपकी ये गलतफहमी दूर हो जाए। जी हां, मैदा वाली ब्रेड के मुकाबले भले ही ये नाश्ता थोड़ा अच्छा माना जाता हो, लेकिन गर्मागर्म चाय के साथ पराठे का लुत्फ उठाना कितना सही है और कितना गलत... आइए जानते हैं इस बारे में।

गैस, एसिडिटी और अपच
अगर आप भी सुबह की जल्दबाजी में चाय-पराठा खाकर अपना काम चला लेते हैं, तो बता दें कि सेहत के लिहाज से इन दोनों चीजों का मेल बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है। इससे एसिड रिफ्लक्स की परेशानी पैदा हो सकती है। दूध से बनी चीजों के साथ तेल में तला पराठा काफी हैवी मील साबित होता है, जिसे पचाने के लिए आंतों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

एनीमिया की परेशानी
चाय के साथ पराठे का सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी भी हो सकती है। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि कई शोध में इस बात का प्रमाण मिलता है कि चाय में पाया जाने वाला फेनोलिक नामक रसायन आयरन के स्तर को नुकसान पहुंचाता है और इसके अवशोषण  को बाधित कर देता है। ऐसे में, जो लोग पहले ही खून की कमी से जूझ रहे हैं, उनके लिए तो ये फूड कॉम्बिनेशन एक स्लो पॉइजन जैसा है।

न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्प्शन में रुकावट
नाश्ते में प्याज, गोभी, आलू या पनीर का पराठा, टेस्टी तो बहुत लगता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्प्शन में बाधा पैदा कर सकता है? दरअसल, एक्सपर्ट्स बताते हैं कि चाय में पाया जाने वाला टैनिन नामक पदार्थ प्रोटीन से मिलकर एंटी न्यूट्रिएंट्स के तौर पर काम करने लगता है और प्रोटीन के पाचन को भी काफी हद तक स्लो कर देता है, जो कि सेहत के लिए किसी भी सूरत में ठीक नहीं है।

कैसे करें दोनों चीजों का सेवन?
ध्यान रहे, हम यहां आपको चाय या पराठे का सेवन बंद करने के लिए नहीं कह रहे हैं। आपको बस करना ये है कि दोनों चीजों के बीच में कम से कम एक घंटे का गैप रखना है। साथ ही, डॉक्टर्स बताते हैं कि दिन की शुरुआत चाय के साथ करने से बेहतर है कि आप किसी डिटॉक्स ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल कर लें। इसके लिए नींबू और शहद या फिर सादा गर्म पानी का सेवन किया जा सकता है।




Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-if-you-start-the-day-with-tea-and-paratha-then-be-careful-know-why-this-food-combination-is-bad-for-health-23748973.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help