News Info

Go back
Menopause के लक्षणों को कम करने में मदद करेंगे ये फूड्स, महिलाएं जरूर बनाएं इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा

1 July, 2024, 06:40 AM

Menopause के लक्षणों को कम करने में मदद करेंगे ये फूड्स, महिलाएं जरूर बनाएं इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा

मेनोपॉज बेहद सामान्य है जो महिलाओं में 45 साल की उम्र के बाद होता है। यह तब होता है जब 12 महीने तक पीरियड्स नहीं आते। इस दौरान हार्मोन में काफी बदलाव होते हैं जिसके कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस समय डाइट का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है। आइए जानें Menopause को आसान बनाने के लिए कुछ फूड्स।
किसी महिला को 12 महीने तक पीरियड्स न हो, तो उसे मेनोपॉज कहा जाता है।
इस दौरान कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिनके कारण कई शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Menopause के लक्षणों को कम करने के लिए अच्छी डाइट लेना जरूरी है।
हर महिला को मेनोपॉज से गुजरना पड़ता है। 45 की उम्र के बाद मेनोपॉज के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। मेनोपॉज होना बिल्कुल नेचुरल है और यह तब होता है जब 12 महीने तक पीरियड्स नहीं आते। मेनोपॉज के दौरान महिलाएं को कई समस्याओं के गुजरना पड़ता है, जिसका असर उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर सहना पड़ता है। इस दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे मूड स्विंग, बालों का झड़ना, तनाव, मसल्स में दर्द, रात अधिक पसीना आदि जैसी समस्याएं होती हैं। हालांकि, इस दौरान महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखकर अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में कुछ बदलाव करके बेहतर महसूस कर सकती हैं। रोजाना व्यायाम करके और इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से कुछ हद तक महिलाओं को आराम मिल सकता है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे फूड आइटम्स।

डेयरी प्रोडक्ट्स
महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान कैल्शियम औऱ विटामिन-डी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, ताकि हड्डियां मजबूत रहें और मांसपेशियों में दर्द न हो। इसके लिए दूध, दही, पनीर, चीज आदि को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही हरी सब्जियां का सेवन जैसे पालक, केल आदि भी शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।

सोया प्रोडक्ट्स
सोया प्रोडक्ट्स जैसे सोयाबीन, टोफू, टेम्पह और सोया मिल्क हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करते हैं, जिससे मूड स्विंग, हॉट फ्लैशेस जैसी समस्याओं से निजात मिलता है।

नट्स और सीड्स

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को डाइट में नट्स और सीड्स जैसे बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, फ्लेक्स सीड्स का सेवन भी करना चाहिए। ये नट्स और सीड्स हेल्दी फैट्स, फाइबर और प्रोटीन का अच्छा सोर्स माने जाते हैं, जिससे शरीर में उर्जा बनी रहती है। इसके अलावा, इनमें मौजूद मैग्नीशियम मूड भी अच्छा रखता है।

साबुत अनाज
ओटमील, कीनुआ, ब्राउन राइस आदि जैसे फाइबर से रिच फूड पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं और वजन को भी नियंत्रित रखते हैं। इसके साथ इमसें मौजूद विटामिन बी मूड को अच्छा रखता है।

पत्तेदार सब्जियां

पत्तेदार सब्जियां जैसे गोभी, ब्रोकली का सेवन करना भी मनोपॉज के दौरान फायदेमंद होता है। इससे एस्ट्रोजन लेवल को मेंटेन करने में मदद मिलती है और ये कैंसर के खतरे को भी कम करता है।







Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-foods-to-include-in-diet-during-menopause-23749750.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help