News Info

Go back
वेजिटेरियन्स के लिए Omega Fatty 3 Acid का बढ़िया विकल्प हैं ये 5 फूड आइटम्स

29 June, 2024, 06:45 AM

वेजिटेरियन्स के लिए Omega Fatty 3 Acid का बढ़िया विकल्प हैं ये 5 फूड आइटम्स

हमारे शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना जरूरी होता है। Omega Fatty 3 Acid इन्हीं जरूरी तत्वों में से एक है जो शरीर में कई जरूरी कार्यों में मदद करता है। आमतौर पर ओमेगा थ्री फैटी एसिड फिश साल्मन मैकरेल जैसे नॉन वेज फूड्स में पाया जाता है। हालांकि इसके कुछ वेजिटेरियन ऑप्शन भी हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड आइम्स।
ओमेगा थ्री फैटी एसिड को पॉली अनसैचुरेटेड हेल्दी फैट भी कहते हैं, जो हमारी डाइट का एक अहम हिस्सा है। हमारा शरीर उतना ओमेगा थ्री फैटी एसिड नहीं बना पाता है, जितने की इसे जरूरत होती है। इसलिए अपनी डाइट में ओमेगा थ्री फैट को शामिल करना बहुत जरूरी हो जाता है। ब्रेन, हार्ट और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए ओमेगा थ्री बहुत ही महत्वपूर्ण आहार है।

ऐसे तो ओमेगा थ्री फैटी एसिड फैटी फिश, साल्मन, मैकरेल, ओयस्टर, शृम्प जैसे नॉन वेज डाइट में ज्यादा पाया जाता है। लेकिन इसके वेजिटेरियन विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिसे वेजिटेरियन लोग आराम से खा सकते हैं और अपनी डाइट में ओमेगा थ्री शामिल कर सकते हैं। आइए जानें वेजिटेरियन लोगों के लिए ओमेगा थ्री युक्त फूड्स के विकल्प-

चिया सीड्स
चिया सीड्स प्लांट बेस्ड ओमेगा थ्री फैटी एसिड का बहुत ही बेहतरीन विकल्प है। लोगों में बीच इन दिनों इसका चलन काफी ज्यादा बढ़ चुका है। सलाद या स्मूदी में चिया सीड्स मिला कर इनका सेवन किया जा सकता है।

हेंप सीड्स
प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक से भरपूर हेंप सीड्स में भी ओमेगा थ्री फैटी एसिड भी पाया जाता है। ऐसे में वेजिटेरियन्स इन्हें डाइट में शामिल कर सकते हैं।

फ्लैक्स सीड्स
फाइबर और प्रोटीन युक्त फ्लैक्स सीड्स के एक टेबलस्पून में लगभग 6 ग्राम ओमेगा थ्री फैटी एसिड पाया जाता है। फ्लैक्स सीड्स को सलाद या ओट्स में मिला कर खाया जा सकता है। यह भी वेजिटेरियन्स के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगा।

राजमा
प्रोटीन युक्त राजमा में भी भरपूर मात्रा में ओमेगा थ्री फैटी एसिड पाया जाता है। इसे सब्जी जैसा बना कर चावल के साथ खाने से ये बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और पौष्टिक भी होता है।

अखरोट
ये हेल्दी फैट का एक बेहतरीन विकल्प है, जिसमें ओमेगा थ्री फैटी एसिड पाया जाता है। ये ब्रेन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे स्नैक, सलाद, स्मूदी, एनर्जी बार के रूप में खाया जा सकता है।






Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-omega-fatty-3-acid-rich-food-items-for-vegetarian-23748455.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help