News Info

Go back
लिवर के पक्के दोस्त हैं ये फूड, फैटी लिवर, SGPT और GGPT होगा आसानी से कंट्रोल

28 June, 2024, 06:49 AM

लिवर के पक्के दोस्त हैं ये फूड, फैटी लिवर, SGPT और GGPT होगा आसानी से कंट्रोल

Food For Liver Health: लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है, जिसे सबसे मजबूत भी माना जाता है। हालांकि जरूरत से ज्यादा अनहेल्दी लाइफस्टाइल लिवर को भी बीमार कर सकती है। इसलिए कुछ हेल्दी चीजों से दोस्ती कर लें जिससे लिवर की सेहत भी अच्छी रहे।

दिल...जिगर की बातें आपने अक्सर गानों में सुनी होंगी, लेकिन शरीर को स्वस्थ रखने में भी ये दोनों अंग अहम रोल प्ले करते हैं। आजकल लोगों को दिल की सेहत के बारे में तो काफी कुछ बता है, लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें जिगर यानि लिवर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है। लिवर में अपने आप ठीक होने के गुण होते हैं। अगर आप लिवर को काटकर डोनेट करते हैं तो ये वापस 3-4 महीने में ही अपने फुल आकार में आ जाता है। इतना ही नहीं आपने जिसे लिवर दान किया है उसका लिवर भी पूरी शेप और साइज में बड़ा हो जाता है। इसीलिए लिवर को शरीर का डॉक्टर कहा जाता है। हालांकि कुछ चीजें लिवर को भी बीमार बनाती हैं। शरार ज्यादा पीना, फैटी चीजें खाना और फिकिल एक्टिविटी नहीं करने से लिवर की सेहत पर भी असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो खाने-पीने और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ बातों का ख्याल जरूर रखें।

लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
फाइबर से भरपूर चीजें खाएं- लिवर को हेल्दी बनाने के लिए फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें। इसके लिए रोजाना खूब सारा सलाद खाएं। हाई फाइबर वाली चीजों से पेट हेल्दी रहता है और वजन कम होता है। इससे लिवर पर प्रेशर कम पड़ता है। सलाद खाने से बॉडी डिटॉक्स होती है और शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

कम तेल मसाला खाएं- लिवर की सेहत पर ज्यादा तेल और मसालेदार खाने से बुरा असर पड़ता है। इसलिए रोजाना में कम ऑयली और डीप फ्राइड चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। आप उबली हुई या फिर रोस्ट की गई चीजें खाएं। पूरी परांठे ज्यादा न खाएं और सब्जी में कम तेल का इस्तेमाल करें।

8 गिलास पानी पिएं- लिवर के सही फंक्शन के लिए शरीर में भरपूर पानी की मात्रा का होना जरूरी है। इसलिए आपको दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे बॉडी नेचुरली डिटॉक्स होती है और खराब पदार्थ टॉयलेट के जरिए शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

एक्सरसाइज है जरूरी- लिवर हो या कोई दूसरा अंग, फैट सबसे बड़ा दुश्मन है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना कोई न कोई फिटनेस एक्टिविटी जरूर करें। हर दिन कम से कम खाने को पचाने के लिए वॉक करें और 40-45 मिनट की इंटेंस एक्सरसाइज जरूर करें। इससे लिवर भी स्वस्थ रहेगा।

मीठे पेय और शराब से दूर रहें- लिवर को स्वस्थ रखना है तो ज्यादा शुगर वाली चीजों का सेवन करने से बचें। बाहर के पैक्ड जूस और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन न करें। शराब लिवर की दुश्मन है तो सबसे पहले शराब पीना छोड़ दें या फिर एकदम कम कर दें। एक महिलो को 20 Ml से ज्यादा का 1 पैक हफ्ते में 1 बार से ज्यादा नहीं पीना चाहिए। वहीं पुरुषों को हफ्ते में 2 पैक से ज्यादा ड्रिंक नहीं लेनी चाहिए।






Source:

https://www.indiatv.in/health/how-to-make-liver-healthy-again-good-food-or-bad-food-for-liver-2024-06-27-1055974
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help