News Info

Go back
ब्लड प्रेशर हाई होते ही सुबह शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण, बीपी कंट्रोल करने के लिए करें ये उपाय

28 June, 2024, 06:48 AM

ब्लड प्रेशर हाई होते ही सुबह शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण, बीपी कंट्रोल करने के लिए करें ये उपाय

High BP Symptoms In Morning: कई बार सुबह उठते ही अचानक शरीर में कुछ अजीब सा महसूस होता है। चक्कर आने लगते हैं और धुंधला दिखाई देने लगता है। ये ब्लड प्रेशर हाई होने के संकेत हो सकते हैं। जानिए सुबह बीपी हाई होन पर क्या लक्षण नजर आते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से आजकल बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। बड़े बुजुर्ग तो छोड़िए युवाओं को हाइपरटेंशन की समस्या सबसे ज्यादा होने लगी है। बहुत कम उम्र में ही लोग हाई बीपी के शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह डाइट और लाइफस्टाइल को माना जा रहा है। कई बार जेनेटिक कारण, स्ट्रेस और नींद पूरी न होने पर भी बीपी की समस्या हो सकती है। ब्लड प्रेशर हाई होने पर शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। कई बार सुबह के समय हमारी बॉडी हाई बीपी के संकेत देती है। इन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जानिए सुबह ब्लड प्रेशर हाई होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं?

ब्लड प्रेशर बढ़ने पर सुबह दिखते हैं ये लक्षण
चक्कर आना- अगर सुबह उठते ही चक्कर आने लगें तो ये हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है। कई बार बिस्तर से उठते ही सिर घूमने लगता है और चक्कर जैसा महसूस होता है। तो एक बार बीपी जरूर चेक कर लें। आपको इसका कारण पता होना चाहिए। अगर बीपी बढ़ा हुआ निकले तो डॉक्टर तो दिखाएं।

प्यास लगना- रातभर पानी नहीं पीने से सुबह प्यास लग सकती है, लेकिन सुबह उठते ही बहुत ज्यादा प्यास लगे और मुंह सूखने लगे तो ये हाई बीपी के लक्षण हो सकते हैं। शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ने पर ऐसा हो सकता है। इसे नॉर्मल बात समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

धुंधला दिखना- जिन लोगों को सुबह उठने के बाद कुछ देर तक धुंधला दिखाई दे उन्हें अपना बीपी चेक कर लेना चाहिए। ये हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है। बीपी हाई होने पर आंखों पर स्ट्रेस पड़ता है। इससे आंखों की रोशनी कम हो सकती है और आंखें कमजोर हो सकती है।

उल्टी जैसा महसूस होना- उठते ही आपको उल्टी या मतली जैसा लगे तो ये हाई बीपी के लक्षण हो सकते हैं। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने पर घबराहत होती है और बेचैनी सी महूसस होने लगती है। इससे उल्टी जैसा फील होता है। ये हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं।

बहुत थकान- रातभर सोने के बाद भी सुबह थकान और कमजोरी महसूस हो तो एक बार बीपी जरूर चेक कर लें। ऐसा कई बार हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी होता है। ऐसे लोगों को सुबह एनर्जी काफी लो लगती है। अगर ऐसा कोई भी लक्षण आपको महसूस होता है तो तुरंत अपना ब्लड प्रेशर चेक करें और डॉक्टर से सलाह लें।






Source:

https://www.indiatv.in/health/nausea-dizziness-can-be-high-blood-pressure-symptoms-in-the-morning-2024-06-27-1056030
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help