News Info

Go back
भुने हुए अमरुद में छिपा है सेहत का खजाना, सेवन से दूर होंगी शरीर की ये गंभीर दिक्कते

27 June, 2024, 07:30 AM

भुने हुए अमरुद में छिपा है सेहत का खजाना, सेवन से दूर होंगी शरीर की ये गंभीर दिक्कते

अगर आपको अमरूद खा कर खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचना है तो इसे खाने के तरीके में करें बदलाव। क्यों जानते हैं विस्तार से।

क्या आपको अमरूद खाने का सही तरीका पता है? तो आप कहेंगे कि हां नमक के साथ अमरूद का सेवन करना चाहिए। लेकिन, आपको यह जान कर बेहद हैरानी हो सकती है कि इससे अच्छा तरीका है अमरूद को आग में भून कर खाना। जी हां, ऐसा इसलिए कि जब आप अमरूद को भून कर  खाते हैं तो इसके कुछ गुण बढ़ जाते हैं। जैसे कि इसके कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ जाते हैं जो कि शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और आपको कई समस्याओं से बचाव में मदद करते हैं। कैसे, जानते हैं।

अमरूद को भूनकर खाने के फायदे-Roasted guava benefits in hindi

एलर्जी से होगा बचाव- एलर्जी में अमरूद भून कर खाना कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, एलर्जी की दिक्कत उन लोगों में ज्यादा होती है जिनमें हिस्टमाइन बढ़ जाते हैं। ऐसे में अमरूद को भून कर खाने से आप इस समस्या को कम कर सकते हैं। ये जहां शरीर में एलर्जेन के साथ रिएक्टिविटी को कम करता है, वहीं ये एलर्जी से लड़ने में भी मददगार है। साथ ही जिन लोगों को विटामिन सी से ही एवर्जी है उनके लिए भी इसका सेवन फायदेमंद है। 

कफ में है मददगार- कफ और कंजेशन में अमरूद को भूनकर खाना, कुछ सबसे पुराने नुस्खों में से एक है। ये कफ को पिघलाने और कंजेशन को कम करने में मददगार है। इसके अलावा जिन लोगों एसनोफिल्स बढ़ जाते हैं उनके लिए भी अमरूद खाना फायदेमंद है। ये इस समस्या को तेजी से कम करने में मददगार है। 

ब्लोटिंग में फायदेमंद-ब्लोटिंग की समस्या, महिलाओं और छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशान करती है। ऐसे में अमरूद को भूनकर खाना आपके पेट के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इससे निकलने वाला अर्क पेट में एसिडिक पीएच को कम कर देता है जिससे ब्लोटिंग की समस्या कम हो जाती है। साथ ही इससे बच्चों में पेट फूलने के साथ होने वाला दर्द भी कम होने लगता है। 

सर्दी-जुकाम से होगा बचाव- अमरूद को भूनकर खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या नहीं होती है। दरअसल, पुराने समय में ये माना जाता था कि भूने हुए अमरूद को खाने से शरीर में संक्रामक बीमारियां नहीं होतीं। ऐसे में जब मौसम बदल रहा होता है तो इस खा कर आप सर्दी-जुकाम से बच सकते हैं।






Source:

https://www.indiatv.in/health/roasted-guava-is-a-treasure-of-health-consuming-it-will-remove-these-serious-problems-of-the-body-2024-06-27-1055902
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help