News Info

Go back
Eating Jaggery In Summer: गर्मियों में गुड़ खाना सेहत के लिए है नुकसानदायक? जानें इसके खाने का सही तरीका...

26 June, 2024, 07:01 AM

Eating Jaggery In Summer: गर्मियों में गुड़ खाना सेहत के लिए है नुकसानदायक? जानें इसके खाने का सही तरीका...

बड़े-बुजुर्ग चीनी की जगह गुड़ खाने की सलाह देते हैं. लेकिन क्या गर्मियों में गुड़ खाना सेहत के लिए ठीक है? कहीं इसके कारण पेट की गर्मी तो नहीं बढ़ जाएगी.

मौसम कोई सा भी हो लेकिन अपनी सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है. गर्मियों में अक्सर ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है कि जिससे पेट ठंडा रहे. ऐसे में क्या इस मौसम में गुड़ खाना सही होगा?

डॉक्टर्स के मुताबिक गर्मियों में गुड़ नहीं खाना चाहिए अगर आपको बहुत ज्यादा गुड़ पसंद भी है तो आपको कम मात्रा में इसे खाना चाहिए.

गुड़ की तासीर गर्म होती है. इसलिए अगर आप गर्मी में इसे खाते हैं तो यह पेट को गर्म करने का काम करती है. जब शरीर का तापमान ज्यादा बढ़ेगा तो बुखार, डायरिया और उल्टी की समस्या हो सकती है.

गर्मी में शरीर का तापमान ज्यादा होने के कारण हाई बीपी की समस्या हो सकती है. जिसके कारण चक्कर आना और बेहोशी की समस्या हो सकती है. गर्मियों में खीरा, ककड़ी, तरबूज खाएं यह पेट को ठंडा रखता है.

गुड़ की तासीर गर्म होती है ऐसे में आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो नाक से खून और पाचन पर इसके साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं.

गर्मी में गुड़ खाने के कारण शरीर में जलन, खुजली की दिक्कत हो सकती है. गुड़ में सुक्रोज की मात्रा अधिक होती है. जिसके कारण यह ओमेगा-3 फैटी एसिड के प्रोसेस को धीमा कर देता है.






Source:

https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-is-jaggery-good-to-eat-in-the-summer-know-about-full-details-2718651
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help