News Info
Go back
26 June, 2024, 06:53 AM
इस हार्मोन के गड़बड़ाने पर महिलाएं हो सकती हैं बांझपन का शिकार, दिख सकते हैं ये लक्षण
Women Health: पिछले कुछ सालों में बांझपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में इसके पीछे हार्मोन भी जिम्मेदार हो सकता है.
High prolactin Levels Side Effects: महिलाओं को पूरे जीवनकाल में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पिछले कुछ सालों में देश में बांझपन की शिकायत भी बढ़ी है. इसके चलते IVF का चलन खूब चला है. हालांकि बांझपन के पीछे के कई कारण हो सकते हैं जैसे खराब लाइफस्टाइल, बेकार खानपान, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके पीछे महिलाओं के दिमाग में मौजूद एक ग्लैंड भी बांझपन का कारण भी बन सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं डॉ. आदित्य गुप्ता , डायरेक्टर- न्यूरोसर्जरी और साइबरनाइफ , आर्टेमिस हॉस्पिटल गुरुग्राम से ये कैसे बनता है बांझपन का कारण.
हो सकती हैं ये परेशानियां-
डॉ. आदित्य गुप्ता ने बताया कि हमारे दिमाग में एक पिट्यूटरी ग्लैंड होती है. यह प्रोलैक्टिन हार्मोन बनाती है. प्रोलैक्टिन एक महत्वपूर्ण हार्मोन है जो महिलाओं के शरीर में उत्पन्न होता है और उनके स्तनों में दूध बनाने में मदद करता है. इसके अलावा, यह हार्मोन गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में बदलाव को नियंत्रित करता है और बच्चे के जन्म के बाद भी स्तनपान के लिए महिलाओं के शरीर को तैयार करता है. इसका स्तर समय-समय पर बदलता रहता है और यदि यह स्तर अनुचित हो जाए, तो इससे स्तनपान समस्याएं और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.
30 से अधिक स्तर है घातक-
अगर किसी महिला के प्रोलैक्टिन का स्तर 30 से अधिक हो जाता है, तो यह गंभीर समस्या मानी जाती है. प्रोलैक्टिन का लेवल अगर बढ़ जाता है और कंट्रोल नहीं होता है तो इसे हाइपरप्रोलैक्टिनीया कहते हैं. इससे महिलाओं को बच्चा पैदा करने में दिक्कत हो सकती है और यह बाधा बन सकती है. अगर किसी महिला में प्रोलैक्टिन का स्तर बढ़ जाता है और इसे नियंत्रित नहीं किया जाता, तो इसे हाइपरप्रोलैक्टिनेमिया कहते हैं. हालांकि गर्भावस्था और प्रेगनेंसी के दौरान इस हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है, लेकिन इसके बढ़ने से स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं पड़ता.
दिख सकते हैं ये लक्षण-
प्रोलैक्टिन हार्मोन के अधिक होने से कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं. महिलाओं में इसके बढ़ने से स्तनों से बिना गर्भावस्था के दूध निकलना शुरू हो सकता है. इसके अलावा,सिर दर्द , विभिन्न तरह की यूट्रीन समस्याएं भी हो सकती हैं. पुरुषों में इस हार्मोन के अधिक होने से स्तनों का बढ़ना और यौन समस्याएं हो सकती हैं. इन लक्षणों को देखकर अगर आपको लगता है कि आप में भी यह समस्या हो सकती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होगा.
प्रोलैक्टिन हार्मोन से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय हैं. पहले, नियमित रूप से डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है और वह सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए. स्वस्थ और संतुलित आहार लेना, नियमित व्यायाम करना, और स्ट्रेस से दूर रहना भी मददगार होता है. अगर किसी कारण से प्रोलैक्टिन का स्तर अधिक हो रहा है, तो डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाओं का सेवन करना और नियमित चेकअप करवाना बहुत महत्वपूर्ण है.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/high-prolactin-levels-can-cause-infertility-know-the-symptoms-from-doctor-7037428/




