News Info

Go back
कुछ लोग बिना चाय या कॉफी के सुबह नहीं हो पाते हैं फ्रेश, जानें इसके पीछे का कारण

26 June, 2024, 06:47 AM

कुछ लोग बिना चाय या कॉफी के सुबह नहीं हो पाते हैं फ्रेश, जानें इसके पीछे का कारण

हम में से कई लोग होते हैं, जिन्हें सुबह चाय या कॉफी पीने की आदत होती है, यहां तक ये बिना इसके फ्रेश तक महसूस नहीं करते हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

बहुत से लोगों के दिन की शुरुआत एक कप चाय या कॉफी से होती है. यह उनके लिए मात्र स्वाद का जरिया नहीं है बल्कि इससे उन्हें ताजगी भी महसूस होती है. सुबह खुद को फ्रेश महसूस करने के लिए चाय या कॉफी पीने की आदत कई वजहों से हो सकती है. इन कारणों में आदत और शरीर का विज्ञान दोनों शामिल हैं. आइए इसके बारे में सिमरत कथूरिया- द डाइट एक्सपर्ट्स की फाउंडर और डायटीशियन से जानते हैं.

सुबह चाय या कॉफी क्यों हैं पीते हैं अधिकतर लोग?

चाय और कॉफी में कैफीन पाया जाता है. यह एक ऐसा तत्व है, जो उत्तेजना बढ़ाने के साथ-साथ दिमाग के सेंट्रल नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित करता है. यह एडेनोसाइन नामक न्यूरोट्रांसमीटर के असर को रोकता है, जो आराम और नींद लाने का काम करता है. कैफीन ऐसा करके दिमाग को चौकस और सोचने-समझने की शक्ति को बढ़ाता है, इसलिए यह बहुत से लोगों की सुबह की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन जाता है.

फाइबर कम लेना-

हम में से कई लोग होते हैं जो बिना चाय या कॉफी के फ्रेश महसूस नहीं करते हैं, यहां तक उन्हें मलत्याग करने में भी परेशानी होती है. अगर आप डाइट में कम फाइबर लेते हैं तो यह भी मलत्याग रोकने का कारण बन सकता है. आपको बता दें कि फाइबर मल त्याग को आसान बनाने और पाचन क्रिया को तेज करने के लिए आवश्यक मिनरल है.

बॉडी हाइड्रेटेड न होना-
अक्सर पानी की कमी के चलते भी मलत्याग करने में परेशानी होती है. ऐसे में अगर आपकी बॉडी ठीक से हाइड्रेटेड नहीं है तो आपका खाना सही से नहीं पचेगा और शरीर से गंदगी बाहर नहीं निकलेगी.

धीरे-धीरे लग जाती है आदत-

इसके अलावा नियमित रूप से चाय या कॉफी पीने से शरीर को इसकी आदत लग जाती है, अगर कोई व्यक्ति अचानक इनका सेवन बंद कर देता है, तो उसे सिरदर्द, थकान और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं. यही आदत सुबह चाय या कॉफी पीने की जरूरत को और ज्यादा बढ़ा देती है, क्योंकि शरीर को लगता है कि तरोताजा महसूस करने के लिए उसे यह चीज चाहिए.

नींद से जागने में मिलती है मदद

गर्म पेय पदार्थ का रिवाज मनोवैज्ञानिक रूप से भी फायदेमंद होता है. इससे सुबह उठने के बाद दिमाग को शांत और आदत जैसा अहसास मिलता है, जो नींद से जागने में मदद करता है.

सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीना सही या गलत?

पोषण की दृष्टि से देखें, तो चाय का कॉफी के संतुलन और मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. वैसे तो ज्यादातर वयस्कों के लिए सही मात्रा में कैफीन का सेवन सुरक्षित माना जाता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में पीने से नींद न आना, हार्ट रेट बढ़ जाना और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

इस बात का रखें विशेष ध्यान-

इसके अलावा, थकान या नींद की पूरी न होने पर सिर्फ कैफीन पर निर्भर रहना अच्छी आदत नहीं है. इससे असल समस्या दूर नहीं होती और आप गलत आदतों के जाल में फंस सकते हैं. इसलिए, सुबह की चाय या कॉफी का मजा लेना भले ही अच्छा लगता हो, लेकिन सेवन करते समय सावधानी बरतें और अपने संपूर्ण स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें.














Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/causes-of-not-pooping-without-tea-or-coffee-in-morning-know-the-reason-behind-this-7040188/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help