News Info

Go back
रात में खाना खाने के बाद आप भी करते हैं ये एक गलती तो हो सकते हैं कई बीमारियों के शिकार

26 June, 2024, 06:36 AM

रात में खाना खाने के बाद आप भी करते हैं ये एक गलती तो हो सकते हैं कई बीमारियों के शिकार

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान ही रखना भूल गए हैं। खासकर, रात को डिनर के बाद आपके द्वारा की गयी एक गलती आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है।

रात का खाना खाने के बाद अक्सर लोग जान बूझकर या अनजाने में एक ऐसी गलती कर बैठते हैं जिससे उनका शरीर कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम ऐसी भी कौन सी गलती करते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल, रात में खाने के बाद लोग टहलने की बजाय तुरंत सोने चले जाते हैं। बता दें, आपको यह सुनने में बेहद मामूली बात लगे लेकिन सच ये है कि इस वजह से आपका शरीर धीरे-धीरे कई बीमारियों की गिरफ्त में आने लगता है। एक्सपर्ट भी कहते हैं कि रात में डिनर के बाद कम से कम आधे घंटे ज़रूर टहलना चाहिए। अब, चलिए जानते हैं खाने के बाद तुरंत सोने से शरीर किन समस्याओं का शिकार हो सकता है।

खाना खाने के तुरंत बाद सोने से शरीर को हो सकती हैं ये परेशानियां:
पाचन तंत्र हो जाता है कमजोर: खाने के तुरंत बाद सोने की वजह से आपका पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है जिस वजह से आपको उलटी, डकार और जलन की समस्या हो सकती है।

अपच की परेशानी: खाना खाने के तुरंत बाद सोने से खाना पच नहीं पाता। इसलिए खाना खाने के बाद आधे घंटे तक टहलना चाहिए और उसके बाद ही सोना चाहिए।

तेजी से बढ़ता है वजन: तुरंत खाकर सोने से कैलोरी बर्न नहीं हो पाती। साथ ही इस समय मेटाबोलिज़म स्लो होता है जिस वजह से वजन तेजी से बढ़ सकता है। 

नींद आने में हो सकती है दिक्कत: रात में खाना खाने के बाद तुरंत सोने से नींद न आने की समस्या हो सकती है। दरअसल, रात में सोते समय अगर एसिड रिफ्लक्स (पाचन से जुड़ी ऐसी बीमारी है जिसमें पेट के ऐसिड या पित्त की वजह से खाने की नली में जलन होती है) का अनुभव करते हैं, तो इससे नींद प्रभावित हो सकती है।

सीने में होने लगती है जलन: अगर आप रात में टहलते की बजाय सीधा बेड पर जाकर सो जाते हैं तो इस वजह से आपको सीने में जलन का अनुभव हो सकता है।

 

रात में खाना खाने के कितनी देर बाद सोना चाहिए?
अगर आपने हलका-फुल्का खाना खाया है तो पहले वॉक करें और उसके आधे घंटे बाद आप सो सकते हैं। अगर आपने पेय पदार्थ का सेवन किया है तो आधे घंटे टहलने के बाद आप सो सकते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आपने हेवी खाना खाया है तो आधा घंटा वॉक कर 2-3 घंटे बाद सोएं। अगर आपको काम या व्यस्त शेड्यूल की वजह से देर से खाना खाना पड़ता है, तो आप कम फैट वाले भोजन करें और घर में ही कम से कम 10 मिनट तक टहलें।








Source:

https://www.indiatv.in/health/if-you-go-to-sleep-immediately-after-eating-dinner-you-may-be-a-victim-of-weak-digestive-sytem-weigt-gain-sleeping-disruptions-2024-06-25-1055649
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help