News Info

Go back
किशमिश और मुनक्का में क्या होता है अंतर, जानिए सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

26 June, 2024, 06:31 AM

किशमिश और मुनक्का में क्या होता है अंतर, जानिए सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

Kishmish Munakka Difference: किशमिश और मुनक्का दिखने में एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनके पोषक तत्व थोड़े अलग होते हैं। जानिए किशमिश या मुनक्का सेहत के लिए क्या ज्यादा अच्छा होता है?

किशमिश और मुनक्का दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। हालांकि कुछ लोग दोनों को एक ही समझते हैं। लेकिन दोनों में काफी अंतर होता है। किशमिश और मुनक्का ड्राई फ्रूट्स (dry fruits) की लिस्ट में ही शामिल हैं। किशमिश खाने से पेट में कब्ज की समस्या कम होती है वहीं मुनक्का खाने से शरीर में खून बढ़ता है। मुनक्का का इस्तेमाल आयुर्वेद में दवा के रूप में भी किया जाता है। जानिए किशमिश और मुनक्का में क्या अंतर होता है और सेहत के लिए इनमें से क्या ज्यादा फायदेमंद है?

किशमिश और मुनक्का में अंतर
किशमिश का साइज छोटा और दिखने में पतली होती है। मुनक्का साइड में बड़ा और मोटा होता है। किशमिश का रंग थोड़ा हल्का होता है वहीं मुनक्का डार्क ब्राउन कलर का होता है। किशमिश खाने में खट्टी और मुनक्का मीठा होता है। छोटे अंगूरों को सूखाकर किशमिश तैयार की जाती है इनमें बीज नहीं होते हैं। मुनक्का को बड़े साइज के पके अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है। मुनक्का के अंदर काफी बीज होते हैं।

किशमिश के फायदे
किशमिश में आयरन, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर और मैंगनीज होता है। किशमिश को विटामिन बी6 का सोर्स माना जाता है। किशमिश खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। फाइबर से भरपूर किशमिश पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी माना जाती है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को तेज करती हैं। भिगोकर किशमिश खाने से वजन भी कम होता है। हड्डी और दांतों को मजबूत बनाने के लिए भी किशमिश खानी चाहिए।

मुनक्का के फायदे 
मुनक्का में भरपूर कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, बीटा कैरोटीन, एंटी बैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं। शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए मुनक्का का सेवन जरूर करें। फाइबर से भरपूर मुनक्का खाने से पाचन मजबूत होता है। एनीमिया के रोगियों को मुनक्का जरूर खाना चाहिए। ब्लड प्रेशर कम होने पर भी मुनक्का फायदेमंद होता है। हार्ट हेल्थ और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मुनक्का मदद करता है। मुनक्का को दूध या पानी में भिगोकर खाना अच्छा होता है।

 





Source:

https://www.indiatv.in/health/kishmish-munakka-difference-what-is-more-healthy-2024-06-26-1055687
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help