News Info
Go back
25 June, 2024, 06:38 AM
नहाने के लिए पानी में मिक्स करें ये एक चीज, मिलेंगे एक से बढ़कर एक जबरदस्त फायदे
अगर आप भी अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने नहाने के पानी में नमक मिलाना चाहिए। इस तरह से नहाना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
नहाने के पानी में इस एक चीज को मिक्स करने से आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव किया जा सकता है। अगर आप एक बाल्टी पानी में एक स्पून नमक एड कर नहाने लगेंगे तो आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए नमक के पानी से नहाने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं।
दादी-नानी का नुस्खा
हल्के गर्म पानी में नमक मिक्स कर नहाने की तकनीक आज की नहीं है बल्कि लोग इस तकनीक को दादी-नानी के जमाने से फॉलो करते आ रहे हैं। नमक में मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम और मिनरल्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है और ये सभी तत्व आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। पानी में आसानी से घुल जाने वाला नमक आपको दिन भर एनर्जेटिक रखने में कारगर साबित हो सकता है।
मिलेंगे फायदे ही फायदे
अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो आपको नमक के पानी से नहाना शुरू कर देना चाहिए। यकीन मानिए आपको कुछ ही दिनों में जोड़ों, कमर और घुटने के दर्द से राहत मिल सकती है। गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर नहाने से सूजन को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके अलावा नमक के पानी से नहाना आपकी इम्यूनिटी के लिए भी फायदेमंद साबित होगा यानी अब आप बार-बार बीमार पड़ने से बच सकते हैं। इस तरह से नहाने से आप अपने स्ट्रेस और एंग्जायटी से भी छुटकारा पा सकते हैं।
नमक का पानी बनाने का सही तरीका
नमक का पानी बनाने के लिए आपको एक बाल्टी गुनगुने पानी में दो कप सेंधा नमक को लगभग 20 मिनट के लिए मिक्स कर छोड़ देना है। यकीन मानिए ये एक तरह की थेरेपी है जिसकी वजह से आप रिलैक्स महसूस कर सकते हैं। सेहत के साथ-साथ नमक के पानी से नहाना आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
Source:
https://www.indiatv.in/health/health-benefits-of-salt-water-bath-namak-ke-paani-se-kyun-nahana-chahiye-2024-06-25-1055406




