News Info

Go back
इस तरह से खाने चाहिए ड्राई फ्रूट्स, कई गुना बढ़ जाएंगे सेहत को मिलने वाले फायदे

25 June, 2024, 06:37 AM

इस तरह से खाने चाहिए ड्राई फ्रूट्स, कई गुना बढ़ जाएंगे सेहत को मिलने वाले फायदे

क्या आप ड्राई फ्रूट्स को खाने के सही तरीके के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको कुछ ड्राई फ्रूट्स को शहद के साथ खाना चाहिए।

हेल्थ एक्सपर्ट्स सेहत की मजबूती के लिए अक्सर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप ड्राई फ्रूट्स को शहद के साथ कंज्यूम करेंगे, तो आपकी सेहत पर पड़ने वाले पॉजिटिव असर की इंटेंसिटी को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है। आइए ड्राई फ्रूट्स को कंज्यूम करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।

शहद में भिगोकर खाएं
ड्राई फ्रूट्स को शहद में भिगोकर खाने से आप कई गंभीर बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स और शहद में पाए जाने वाले तमाम पोष्टिक तत्व आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। जहां ड्राई फ्रूट्स को एंटी ऑक्सीडेंट, प्रोटीन और विटामिन्स का पावर हाउस माना जाता है तो वहीं शहद भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद के मुताबिक ड्राई फ्रूट्स को शहद में भिगोकर खाना पानी में भिगोकर खाने की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होता है।

इम्प्रूव करे हार्ट हेल्थ
ड्राई फ्रूट्स और शहद का कॉम्बिनेशन आपके बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। ड्राई फ्रूट्स को शहद में भिगोकर खाने से आपकी हार्ट हेल्थ को इम्प्रूव किया जा सकता है। अगर आप हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं तो शहद के साथ ड्राई फ्रूट्स खाना शुरू कर दीजिए। इस तरह से ड्राई फ्रूट्स खाकर आप अपनी इम्यूनिटी को भी मजबूत बना सकते हैं।

कम कर सकता है डायबिटीज का रिस्क
शहद में ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाना साइलेंट किलर बीमारी डायबिटीज के रिस्क को काफी हद तक कम कर सकता है। इसके अलावा आप अपनी गट हेल्थ को इम्प्रूव करने के लिए भी इस तरह से ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। अगर आप सुबह-सुबह शहद में भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करेंगे तो आपके एनर्जी लेवल को भी बूस्ट किया जा सकता है।

 





Source:

https://www.indiatv.in/health/consume-dry-fruits-with-honey-to-increase-its-health-benefits-2024-06-25-1055416
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help