News Info

Go back
मानसून सीजन में नहीं होना चाहते बीमार, तो इस Ayurvedic Drink को आज से शुरू कर दें पीना

24 June, 2024, 07:19 AM

मानसून सीजन में नहीं होना चाहते बीमार, तो इस Ayurvedic Drink को आज से शुरू कर दें पीना

मानसून तन और मन को गर्मी से राहत दिलाने वाला सीजन है लेकिन साथ ही साथ ये मौसम अपने साथ कई तरह की सेहत संबंधी परेशानियां भी लेकर आता है। सर्दी-जुकाम गले में खराश और पेट से जुड़ी बीमारियां इस मौसम में बहुत ही आम हैं। अगर आप इनसे बचे रहना चाहते हैं तो अदरक की चाय को बना लें अपनी रूटीन का हिस्सा।
मानसून में फ्लू, गले में खराश, बुखार जैसी समस्याएं आम होती हैं।
सीजनल बीमारियों में श्वसन तंत्र बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।
बारिश के मौसम में हेल्दी बने रहने के लिए अदरक की चाय है बेहद फायदेमंद।
बारिश का मौसम सुकून के साथ कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है। मौसम और तापमान में बदलाव के चलते कई तरह के जर्म्स और बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं, जो सर्दी, जुकाम, गले में खराश, फ्लू जैसी कई समस्याओं की वजह बन सकते हैं। साथ ही साथ इस मौसम में मच्छरों द्वारा फैलने वाली बीमारियों का भी खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इस मौसम में सेहत को लेकर खास सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। 

कमजोर इम्यून सिस्टम वालों पर बदलते मौसम में सबसे ज्यादा और जल्द असर देखने को मिलता है। इस मौसम में खानपान में उन चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद कर सकें।

डॉ. दीक्षा भवसार सावलिया, जो एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं, वो अकसर अपने सोशल मीडिया पर लोगों को हेल्दी रखने के टिप्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने मानसून सीजन में हेल्दी बने रहने के लिए एक आयुर्वेदिक ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

ऐसे बनाएं ये ड्रिंक
एक लीटर पानी लें।
इसमें आधा चम्मच सूखे अदरक का पाउडर (सौंठ पाउडर) डालें।
इस पानी को अच्छे से उबलने दें। जब तक कि ये आधा न हो जाए।
गैस बंद कर इसे छान लें।
हल्का ठंडा होने पर पिएं।

इस आयुर्वेदिक ड्रिंक के फायदे
इससे पाचन में सुधार होते हैं।
इस आयुर्वेदिक ड्रिंक को पीने से वजन कंट्रोल में रहता है।
सर्दी- जुकाम की समस्या में आराम मिलता है।
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
ब्लोटिंग, गैस, पेट दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

रोजाना इस ड्रिंक की थोड़ी सी मात्रा आपको सीजनल बीमारियों से बचाकर रखेंगी। मानसून में पेट से जुड़ी समस्याओं से भी बचे रहेंगे। रोजाना सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करके बने रहें स्वस्थ। 





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-ayurvedic-drink-to-keeps-you-healthy-during-rainy-season-23744873.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help