News Info

Go back
फल काटकर खाते वक्त अक्सर कर देते हैं ये गलतियां, संभल जाए वरना ये बीमारी के बन जाएंगे मरीज

23 June, 2024, 07:39 AM

फल काटकर खाते वक्त अक्सर कर देते हैं ये गलतियां, संभल जाए वरना ये बीमारी के बन जाएंगे मरीज

गर्मियों में ज्यादातर लोग फल खाना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि फल खाने से उनका पेट ठंडा रहेगा. साथ ही में इसमें मौजूद पोषक तत्व भी हमारे शरीर को फायदा पहुंचाएंगे.

फल में पोषक तत्व होते हैं वह हमारे शरीर के लिए भी अच्छा होता है. गर्मियों में लोग ज्यादा फल और जूस पीते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं फ्रूट्स खाने का एक सही तरीका जो अक्सर लोग फॉलो करना भूल जाते हैं.

आपने देखा होगा कि कई बार लोग फल का खट्टा मीठा स्वाद के लिए फलो के ऊपर नमक छिड़क देते हैं. उन्हें लगता है कि ऐसा करने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नमक डालते ही फल से पानी निकलने लगता है और इसी पानी के फलों के पोषक तत्व भी बाहर आ जाते हैं तो आप समझ जाएं कि फिर ऐसे फल खाने से क्या फायदा मिलेगा.

फल खाने का सही वक्त है आप खाना खाने के पहले खाएं. अगर आप फल खा लें तो भूल से भी पानी न पिएं. कभी भी दूध के साथ फल न खाएं. अगर आपको सुबह के वक्त फल खाने की लत है तो पहले पानी पिएं फिर फल खाएं.

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक कभी भी कच्चा नमक नहीं खाना चाहिए क्योंकि यही लिवर-किडनी के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं क्योंकि नमक में सोडियम की मात्रा अधिक होती है.

फलों पर ऊपर से नमक डालकर खाने से शरीर पर बहुत गंभीर असर पड़ता है. इसका असर तुरंत नहीं दिखता लेकिन एक टाइम के बाद बहुत नेगेटिव असर शरीर पर पड़ता है.

फलों पर नमक और मसाला लगाकर खाने से उसका पीएच बिगड़ता है जिसके कारण नमक में मौजूद सोडियम शरीर के लिए काफी ज्यादा हानिकारक है.






Source:

https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-sprinkling-salt-or-masala-on-fruits-affect-your-health-2720849
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help