News Info

Go back
Back Pain Exercise: घंटों बैठकर काम करने से पीठ में रहता है दर्द और अकड़न, यह एक्सरसाइज करें तुरंत मिलेगा आराम

23 June, 2024, 07:37 AM

Back Pain Exercise: घंटों बैठकर काम करने से पीठ में रहता है दर्द और अकड़न, यह एक्सरसाइज करें तुरंत मिलेगा आराम

पीठ में दर्द या अकड़न आम समस्या हो गई है जिससे आज के समय में ज्यादातर लोग पीड़ित हैं. अगर आप ऑफिस में घंटों बैठकर काम करते है तो आपको पीठ की दर्द परेशान कर सकती है.

पीठ दर्द आज के दिनों में एक आम समस्या बन गई है लेकिन इसका वक्त रहते इलाज नहीं किया गया तो यह कब गंभीर रूप ले ले इसके बारे में कोई नहीं कह सकता है.

ऑफिस में घंटों बैठकर काम करने के कारण पीठ में दर्द और अकड़न होने लगती है. यह दर्द इतनी ज्यादा गंभीर होती है कि यह आपके डेली रूटीन को भी काफी ज्यादा प्रभावित करती है.

पीठ दर्द से राहत पाने के लिए दवा तो आप ले सकते हैं लेकिन आपके पास कुछ ऐसे नैचुरल तरीके हैं जिससे आराम से राहत पा सकते हैं. लाइफस्टाइल अच्छी करने के साथ-साथ एक्सरसाइज के जरिए भी दर्द से राहत पा सकते हैं.

एक्सरसाइज आपके पीठ के मसल्स को मजबूत बनाते हैं. साथ ही साथ यह आपके पीठ के दर्द और जकड़न को भी ठीक कर देती है.

रीढ़ की हड्डी को लचकदार बनाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी पीठ से जुड़ी एक्सरसाइज जरूर करें. यह आपके दर्द को कम जरूर कर सकता है.

अगर किसी व्यक्ति को पीठ में दर्द है या अकड़न हैं तो उन्हें सोने के पैटर्न को ठीक करना चाहिए. साथ ही साथ देखें कि बिस्तर ठीक तो है.






Source:

https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-which-exercise-is-best-for-back-pain-read-full-article-in-hindi-2720815
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help