News Info

Go back
सर्दी-बुखार से परेशान लोगों को हो सकती है Diphtheria की बीमारी, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

23 June, 2024, 07:27 AM

सर्दी-बुखार से परेशान लोगों को हो सकती है Diphtheria की बीमारी, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

डिप्थीरिया एक गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन है, जो गले, नाक और त्वचा को प्रभावित करता है. इसका समय रहते इलाज कराना बेहद जरूरी है. ऐसे में आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे-

Diphtheria Symptoms: डिप्थीरिया एक गंभीर बैक्टीरियल इन्फेक्शन है, जो गले, नाक और त्वचा को प्रभावित करता है. यह कोरिनेबैक्टीरियम डिप्थीरिया नामक बैक्टीरिया के कारण होता है. यह बैक्टीरिया संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से फैलने वाली बूंदों के जरिए से हवा में फैलता है. डिप्थीरिया खासकर बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं और यहां तक ​​कि मौत भी हो सकती है. इसका समय रहते इलाज कराना बेहद जरूरी है. ऐसे में आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे-

डिप्थीरिया के लक्षण
गले में खराश जो धीरे-धीरे बढ़ती है
बुखार, आमतौर पर 101°F (38.3°C) या उससे ज्यादा
ठंड लगन
थकान
गले में सूजन
टॉन्सिल पर मोटी, भूरे रंग की झिल्ली का बनना (स्यूडोमेम्ब्रेन)
सांस लेने में तकलीफ
निगलने में कठिनाई
बहती नाक
आवाज में बदलाव
डिप्थीरिया के गंभीर लक्षण
सांस लेने में गंभीर तकलीफ
हार्ट फेलियर
नर्व डैमेज
पैरालायसिस
मौत
डिप्थीरिया से बचाव
डिप्थीरिया से बचाव का सबसे अच्छा तरीका टीकाकरण है. डिप्थीरिया, टिटनेस और पर्टुसिस वैक्सीन बच्चों को डिप्थीरिया से बचाने में ज्यादा प्रभावी है, यह वैक्सीन आमतौर पर बचपन में कई खुराकों में दी जाती है. वयस्कों को भी हर 10 साल में बूस्टर डोज लेनी चाहिए.
बार-बार हाथ धोना, खासकर खांसने या छींकने के बाद
संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से बचना
खांसते या छींकते समय नाक और मुंह को ढंकना
दूषित वस्तुओं, जैसे कि कपड़े या बर्तन को साझा करने से बचना
डिप्थीरिया एक गंभीर बीमारी है, लेकिन टीकाकरण और अन्य बचाव उपायों के द्वारा इसे रोका जा सकता है. अगर आपको लगता है कि आपको या आपके किसी परिचित को डिप्थीरिया हो सकता है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें.


Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/people-suffering-from-cold-and-fever-may-suffer-from-diphtheria-disease-know-its-symptoms-and-preventive-measures-in-hindi-7030280/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help