News Info
Go back
23 June, 2024, 07:25 AM
रात में होने वाली यह समस्या दे सकती है लिवर की बीमारी का संकेत, जानें इसके लक्षण और कारण
रात में सोते समय बार-बार करवट बदलनी और तन पर खुजली होना, ये आम बातें लग सकती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये लक्षण लिवर की खराब सेहत का संकेत भी हो सकते हैं?
Liver Damage Signs: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण लिवर पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है, जिसके कारण लिवर से जुड़ी कई बीमारीयों का खतरा बढ़ सकता है. लिवर शरीर का सबसे जरूरी अंग है. यह पाचन क्रिया में अहम भूमिका निभाता है. यह खून के थक्के को कंट्रोल करने, गंदगी को बाहर निकालने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करता है.
रात में सोते समय बार-बार करवट बदलनी और तन पर खुजली होना, ये आम बातें लग सकती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये लक्षण आपके लिवर की खराब सेहत का संकेत भी हो सकते हैं. कई बार खुजली चलना भी लिवर की खराबी का संकेत हो सकता है. ऐसे में कुछ लक्षणों को पहचानकर लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है.
खुजली और लिवर का संबंध
जब लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं. इनमें से एक बदलाव है पित्त का जमा होना. पित्त एक पाचक रस है जो लिवर द्वारा बनाया जाता है और वसा को पचाने में मदद करता है. जब लिवर खराब होता है, तो यह पित्त को ठीक से नहीं बना पाता या निकाल नहीं पाता है. नतीजतन पित्त रक्त में जमा होने लगता है. यह जमा हुआ पित्त त्वचा के नीचे खुजली पैदा कर सकता है, खासकर रात के समय जब आप सो रहे होते हैं.
रात में खुजली के अन्य कारण
सर्दियों में या कम नमी वाले वातावरण में त्वचा सूखी हो सकती है, जिससे खुजली हो सकती है.
धूल, मिट्टी, या कुछ खाद्य पदार्थों से एलर्जी के कारण भी रात में खुजली हो सकती है.
एक्जिमा, सोरायसिस या डर्मेटाइटिस जैसी त्वचा रोग भी रात में खुजली पैदा कर सकती हैं.
कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव के रूप में भी रात में खुजली हो सकती है.
तनाव और चिंता भी त्वचा को प्रभावित कर सकते हैं और खुजली पैदा कर सकते हैं.
कब डॉक्टर को दिखाना चाहिए?
अगर आपको रात में लगातार खुजली हो रही है और यह आपकी नींद में खलल डाल रही है, तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है. डॉक्टर खुजली के कारण का पता लगाने के लिए कुछ टेस्ट जैसे ब्लड टेस्ट, बाइल टेस्ट, स्किन टेस्ट कर सकते हैं.
बचाव के उपाय
खुजली वाली जगह पर ठंडी सेंक लगाने से राहत मिल सकती है.
कैलामाइन लोशन त्वचा को ठंडा और सुन्न कर खुजली से राहत दिलाता है.
नारियल का तेल त्वचा को मॉइश्चराइज़ करता है और खुजली कम करता है.
एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-इचिंग गुण होते हैं जो खुजली से राहत दिलाते हैं.
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए टिप्स
फल, सब्जियां, और साबुत अनाज से भरपूर आहार लें.
अगर आप ज्यादा वजन वाले हैं या मोटापे से ग्रस्त हैं, तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है.
रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है.
धूम्रपान, सिगरेट और शराब के सेवन से परहेज करें.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/does-your-body-itch-at-night-it-can-be-a-sign-of-liver-disease-know-other-symptoms-treatment-in-hindi-7033733/




