News Info

Go back
डायबिटिक मरीजों के घाव को भरने में क्यों लगता है अधिक समय? डॉक्टर से जानें

22 June, 2024, 06:18 AM

डायबिटिक मरीजों के घाव को भरने में क्यों लगता है अधिक समय? डॉक्टर से जानें

आपने अक्सर देखा होगा कि डायबिटीज के मरीजों के घावों को भरने में अधिक समय लगता है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों होता है. आइए जानते हैं.

डायबिटीज के मरीजों को हर चीज का सेवन सोच समझकर करना पड़ता है. जरा सी चूक उनपर भारी पड़ सकती है. इसके साथ ही चोट लगने पर इनके घाव जल्दी नहीं भरते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? नहीं तो चलिए आइए डॉ. अरुण कुमार सी सिंह, डायरेक्टर -एंडोक्रिनोलॉजी और डायाबैटोलोजी,मेट्रो हॉस्पिटल फ़रीदाबाद से जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है.

डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि डायबिटीज से पीड़ित लोगों के साथ कई बार समस्याएं उत्पन्न होती हैं. उन्हें अपने आहार और व्यायाम पर विशेष ध्यान देना पड़ता है. डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर स्तर बढ़ने के बाद, घावों का इलाज करने में समय ज्यादा लगता है, जो उनकी सेहत पर असर डाल सकता है.

1. डायबिटीज में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिसके चलते फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. शरीर के जर्म्स (germs) के खिलाफ नहीं लड़ पाता है. जब फंगल और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत कम हो जाती है तो शरीर अपने आप कमजोर होने लगता है, जिससे घावों का इलाज सेंसिटिव हो जाता है और समय लगता है. इससे घाव सूखने में ज्यादा समय लगता है.
2. ब्लड सर्कुलेशन की कमी – डायबिटीज से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाने से, ब्लड सर्कुलेशन में कमी हो जाती है. इसके परिणामस्वरूप, घावों को पोषण पहुंचाने में समस्या होती है और उनका सही से इलाज होने में अधिक समय लगता है.
3. जब शरीर में ब्लड ग्लूकोज का स्तर 200mg/dl से ऊपर बढ़ जाता है, तो ब्लड में ग्लूकोज की एक्सेस (excess) के कारण केमोटेक्सीस और फैगोसाइटोसिस जैसा प्रोसेस प्रभावित होता है. इससे डायबिटीज के मरीजों के घाव को ठीक होने में ज़्यादा टाइम लगता है.
4. डायबिटिक मरीजों में हाई ब्लड शुगर स्तर के कारण उनके घावों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. यह संक्रमण उनके घावों में सूजन और अन्य संक्रमणीय लक्षणों का कारण बन सकता है, जो उनके इलाज को देर कर सकता है और घावों को ठीक करने में ज़्यादा समय लगा सकता है.
5. डायबिटीज के मरीजों में रेड ब्लड सेल्स घावों तक पहुंचने में कमजोर होते हैं. यह उनके रक्त में शुगर की उच्च मात्रा के कारण होता है. इससे रेड ब्लड सेल्स अपने नुट्रिशन को घावों तक पहुंचाने में असमर्थ हो जाता हैं, जिससे घावों का उपचार धीमा हो जाता है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों के घाव सूखने में अधिक समय लगता है.
डायबिटीज के मरीजों के लिए चोट या घाव लगने पर दर्द का अनुभव कम होता है, जिससे वे अक्सर घाव की गंभीरता को समझने में परेशानी महसूस करते हैं. इससे संक्रमण की संभावना कम होती है और समय पर उचित इलाज शुरू हो सकता है. संक्रमण से बचाव के लिए, उन्हें अपने ब्लड शुगर स्तर का ध्यान रखने के साथ-साथ चोट लगने के प्रभावित हिस्से को निगरानी में रखना चाहिए. इसके अलावा, प्रभावित हिस्से को साफ सफाई और विशेष ध्यान देने से इंफेक्शन की संभावना कम हो सकती है.



Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/why-wounds-heal-slowly-in-diabetes-patients-doctor-reveal-reasons-in-hindi-7029870/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help