News Info

Go back
रातभर हाथ-पैरों में होती रहती है खुजली तो समझ लीजिए खतरे में है आपका लिवर !

22 June, 2024, 06:14 AM

रातभर हाथ-पैरों में होती रहती है खुजली तो समझ लीजिए खतरे में है आपका लिवर !

Liver Kharab Hone ke Lakshan: कई बार ऐसा होता है कि रातभर खुजली की समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन क्या आपको पता है ये लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है

खराब लाइफस्टाइल का असर हमारे शरीर के अंगों पर पड़ता है. फिर चाहे वो दिल हो या लिवर. लिवर हमारे पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में पसलियों के नीचे स्थित होता है. यह भोजन को पचाने, स्वस्थ ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखने, रक्त के थक्के को नियंत्रित करने और विषाक्त पदार्थों को निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

कुल मिलाकर लिवर हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और ठोस अंग है. आजकल लोगों की बिगड़ती जीवनशैली का सबसे बुरा असर लीवर पर पड़ा है. लाइफस्टाइल सही न होने के कारण लोग लिवर से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. लिवर खराब होने से लिवर सिरोसिस का खतरा भी बढ़ जाता है. लिवर में समस्या होने पर शुरुआत में शरीर में कुछ ऐसे संकेत दिखाई देने लगते हैं जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आइए हम आपको बताते हैं कि शरीर में कौन से लक्षण दिखने पर आपको सचेत हो जाना चाहिए.

रात में खुजली होना-
कुछ लोगों को रात के समय खुजली होने की समस्या होती है. ऐसे में अगर आपके लीवर में कोई समस्या है तो इसका सबसे बड़ा संकेत रात में खुजली होना है. लिवर में समस्या होने पर हमारे शरीर में बहुत अधिक खुजली होने लगती है, लेकिन रात में खुजली अनियंत्रित हो जाती है. खासतौर पर पैरों में सबसे ज्यादा खुजली होती है. ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

डैमेज लिवर के अन्य लक्षण:

पेट में सूजन: लिवर की बीमारी में पेट में तरल पदार्थ जमा होने लगता है, जिसके कारण पेट के आसपास सूजन हो सकती है





Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/liver-damage-early-signs-at-night-does-your-body-itch-at-night-it-can-be-a-sign-of-liver-disease-7029236/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help