News Info

Go back
ब्लैडर कैंसर के खतरे को कई गुना बढ़ा सकता है धूम्रपान, इन बातों का रखें ध्यान

22 June, 2024, 06:12 AM

ब्लैडर कैंसर के खतरे को कई गुना बढ़ा सकता है धूम्रपान, इन बातों का रखें ध्यान

कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, जिससे हर साल लाखों लोग अपनी जान गवां देते हैं, ऐसे में हाल ही में इसे लेकर किए गए रिसर्च में चौंकाने वाली बात सामने आई है.

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है. कैंसर तेजी से दुनिया भर में पैर पसार रहा है. हर साल कैंसर से लाखों लोग अपनी जान गवां देते हैं. वैश्विक स्तर पर ब्लैडर कैंसर के मामलों में कफी उछाल देखा गया है. ब्लैडर का कैंसर ब्लैडर की कोशिकाओं में शुरू होता है जो बाद में विकराल रूप ले लेता है. ऐसे में कुछ चीजों पर ध्यान देना जरूरी है जैसे पेशाब में खून आना, पेशाब करते समय दर्द, या बार-बार पेशाब आना ब्लैडर कैंसर का संकेत हो सकता है. डॉक्टर्स की मानें तो महिलाओं की तुलना में पुरुषों में इस कैंसर का खतरा अधिक देखा जाता है.

हाल ही में किए गए एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने धूम्रपान को इसका प्रमुख जोखिम कारक माना है. उनका कहना है कि हाल के वर्षों में इस कैंसर के निदान हुए 50-60 प्रतिशत मामलों में धूम्रपान मुख्य कारण देखा गया है.

धूम्रपान से बढ़ता है खतरा-
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि धूम्रपान की आदत से ब्लैडर कैंसर का खतरा छह गुना तक बढ़ जाता है. दरअसल में सिगरेट पीने से पेशाब में हानिकारक कैमिकल जमा हो जाते हैं, जिससे मूत्राशय के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो आपका शरीर धुएं में मौजूद रसायनों को संसाधित करता है और उनमें से कुछ को आपके मूत्र में उत्सर्जित करता है. ये कैमिकल आपके ब्लैडर की लाइनिंग को नुकसान पहुंचाते हैं, जो कैंसर का खतरा बढ़ता है. इसी तरह कुछ खास तरह के रसायनों के संपर्क में आने से भी आप मूत्राशय के कैंसर का शिकार हो सकते हैं.

इन्हें भी जानना जरूरी-

हालांकि धूम्रपान से केवल मूत्राशय के कैंसर का खतरा ही नहीं बल्कि कई अन्य जोखिम कारकों को भी बढ़ाता है. मूत्राशय कैंसर का खतरा उम्र के साथ बढ़ता है, हालांकि यह किसी भी उम्र में हो सकता है. इस कैंसर का खतरा 55 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में अधिक देखा गया है. इसके अलावा, अगर आपके परिवार में किसी को पहले मूत्राशय का कैंसर हुआ है, तो अन्य लोगों को भी इसका खतरा हो सकता है.







Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/smoking-can-increase-the-risk-of-bladder-cancer-know-its-symptoms-and-prevention-tips-in-hindi-7027740/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help