News Info

Go back
विटामिन-डी से भरपूर हैं ये 6 फूड्स, आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी

21 June, 2024, 07:53 AM

विटामिन-डी से भरपूर हैं ये 6 फूड्स, आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी

अगर आपको विटामिन-डी की कमी है, तो इसका असर आपकी हेल्थ पर पड़ सकता है. ऐसे में आपको आपने खाने-पीने की आदत बदलनी होगी. आप अपनी डाइट में ऐसे फूड शामिल कर सकते हैं जिनमें विटामिन-डी भरपूर मात्रा में होता है. तो जानते हैं ऐसे फूड आइटम्स.

विटामिन-डी की कमी पूरी करने के लिए दही को डाइट में शामिल करें. दही में भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है. यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. साथ ही खाना पचाने में मददगार होता है. 

संतरे में विटामिन-डी के साथ विटामिन-सी भी होती है. विटामिन-डी की कमी पूरा करने के लिए आप मौसम के मुताबिक संतरा खा सकते हैं.

अंडे में प्रोटीन और कई विटामिन होता है. अंडे के पीले भाग में विटामिन-डी होता है.

मशरूम में भी अच्छी मात्रा में विटामिन-डी होता है. इसमें कैल्शियम और फास्फोरस भी होता है. यह हेल्थ के लिए फायदेमंद है.

इसे पीने से अच्छी मात्रा में विटामिन-डी मिलेगा. गाय के दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, मैंगनीज और जिंक जैसे पोषक तत्व भी होते हैं.

मछली में प्रचुर मात्रा में विटामिन-डी होता है. अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो मछली को डाइट में शामिल करके हेल्दी रह सकते हैं.






Source:

https://zeenews.india.com/hindi/health/photo-gallery-6-vitamin-d-rich-foods-that-are-important-for-your-health/2300848
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help